- Hindi News »
- World »
- Pti Movement For Imran Khan Release 300 Arrested
इमरान की रिहाई के किए PTI ने शुरू किया आंदोलन, पुलिल ने औरतों को घसीटा, 300 गिरफ्तार- VIDEO
Pakistan News: इमरान खान की गिरफ्तारी के दो साल पूरे होने पर PTI ने शांतिपूर्ण विरोध आंदोलन शुरू किया है, जिसमें लोकतंत्र की बहाली और उनके खिलाफ राजनीतिक आरोपों के विरोध की मांग की गई है।
- Written By: अक्षय साहू

इमरान की रिहाई को लेकर पीटीआई का आंदोलन (फोटो- सोशल मीडिया)
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को दो साल पूरे हो चुके हैं। इसके विरोध में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने मंगलवार को देशव्यापी आंदोलन शुरू कर दिया। पार्टी ने अपने नेता की रिहाई की मांग करते हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन की योजना बनाई है।
PTI कार्यकर्ताओं का दावा है कि लाहौर में रातभर चले छापेमारी अभियान में पार्टी के कम से कम 300 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए बताया कि इमरान खान ने अपने समर्थकों से अपील की है कि वे देश में सच्चे लोकतंत्र की बहाली तक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करते रहें।
इमरान ने आरोपों से किया इनकार
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए इनकार किया है। उनके खिलाफ आतंकवाद और गोपनीय दस्तावेजों के खुलासे सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यह आंदोलन ‘तहरीक तहफुज आईन-ए-पाकिस्तान’ (TTAP) के नेतृत्व में हो रहा है, जिसकी कमान पीटीआई महासचिव और वरिष्ठ नेता सलमान अकरम राजा संभाल रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पीस टॉक से पहले किले में तब्दील हुआ इस्लामाबाद, दो दिन की छुट्टी का भी ऐलान, कितना तैयार है पाकिस्तान?
शांति की बात करने वाले पाक का दोगलापन! मुस्लिम देशों को भारत का डर दिखाकर चली बड़ी चाल, कहा- अल्लाह करे…
सीजफायर की मीटिंग से पहले ट्रंप ने ईरान को धमकाया, बोले- होर्मुज नहीं खोला तो करेंगे और बड़ा हमला
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Punjab Police arrest PTI activists in crackdown on Free Imran Khan protests across the province. #PakistanPolitics #PTIProtest pic.twitter.com/YGyXjejRnr — Swing Trader 📊 (@MAdnanSattar) August 5, 2025
बैरिस्टर गौहर अली खान ने बताया कि वे खैबर पख्तूनख्वा के बुनेर जिले में एक रैली की अगुवाई करेंगे। उन्होंने कहा, “हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जब तक इमरान खान रिहा नहीं हो जाते। ये रैलियां पार्टी संस्थापक के निर्देश पर आयोजित की जा रही हैं।”
बहन ने संभाला मोर्चा
इमरान खान की बहन अलीमा खान की अगुवाई में पीटीआई के सभी सांसद और सीनेटर अदियाला जेल के बाहर एकत्र होंगे। इसी जेल में इमरान खान बंद हैं। सरकार ने संभावित प्रदर्शन को देखते हुए अदियाला जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही इस्लामाबाद और रावलपिंडी में धारा 144 लागू कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: रूस की तरफ से युद्ध लड़ रहें पाकिस्तानी, जेलेंस्की के खुलासे से हड़कंप, इन देशों का नाम भी शामिल
दो साल से जेल में बंद है इमरान
बता दें कि इमरान खान 2018 में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के जरिए उन्हें पद से हटा दिया गया। 2023 में उनकी गिरफ्तारी के बाद देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे, जिसके बाद पीटीआई पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई थी। जनवरी 2024 में उन्हें एक भ्रष्टाचार मामले में दोषी ठहराया गया।
Pti movement for imran khan release 300 arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘मरून कलर सड़िया’ पर Tanya Mittal ने लगाए ठुमके, देसी अंदाज देख बिहारी फैंस ने भेजा बोराभर प्यार
Apr 09, 2026 | 03:46 PMBCB ने उठाया एक और बड़ा कदम, अध्यक्ष तमीम इकबाल ने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की बढ़ाई सैलरी
Apr 09, 2026 | 03:41 PMRanveer Singh की फिल्म ‘धुरंधर’ पर दीपिका पादुकोण की चुप्पी बनी चर्चा, सुजैन बर्नर्ट ने उठाए सवाल
Apr 09, 2026 | 03:39 PMBMC स्कूलों में बच्चों के पास बैठने को बेंच नहीं, और अफसरों के लिए 79 लाख के फर्नीचर? मुंबई में सियासी संग्राम
Apr 09, 2026 | 03:39 PMLPG की किल्लत से मिलेगी राहत! 15,400 टन गैस लेकर वतन लौटा ग्रीन आशा; होर्मुज से कैसे निकला भारतीय जहाज?
Apr 09, 2026 | 03:31 PMRahuri Bypoll: ‘बारामती में नहीं, लेकिन राहुरी में ठोकेंगे ताल’; शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का चुनावी ऐलान
Apr 09, 2026 | 03:26 PMबॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली फेलोशिप! शोधार्थियों ने वर्धा विश्वविद्यालय पर लगाए गंभीर आरोप
Apr 09, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM
उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM













