AI+ ने लॉन्च किए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G, India's Got Nova शो में समय रैना-राजीव माखनी ने क्या बोला?

AI+ Smartphones ने अपनी Nova Series का विस्तार करते हुए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। इस बार कंपनी ने पारंपरिक लॉन्च इवेंट से हटकर India's Got Nova नाम का अनोखा शो लाया है।
AI+ has launched the Nova 2 Neo 5G and Nova 2 Pro 5G India's Got Nova show
AI+ Smartphones (Source. YouTube)
Published on: 
Updated on: 

Smartphone Launch In India's Got Nova: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए AI+ Smartphones ने अपनी Nova Series का विस्तार करते हुए Nova 2 Neo 5G और Nova 2 Pro 5G लॉन्च कर दिए हैं। वहीं इस बार कंपनी ने पारंपरिक लॉन्च इवेंट से हटकर India's Got Nova नाम का अनोखा शो पेश किया, जिसे कॉमेडियन समय रैना और टेक एक्सपर्ट राजीव माखनी ने होस्ट किया। इस कार्यक्रम में लाइव डेमो, रियल-वर्ल्ड चैलेंज, दर्शकों की भागीदारी और खुली चर्चा के जरिए स्मार्टफोन की खूबियों को दिखाया गया।

ओपन रिव्यू प्रोग्राम से पारदर्शिता पर जोर

AI+ ने लॉन्च से पहले अपना Open Review Program भी जारी रखा जिसके तहत रिव्यूअर्स, पत्रकारों और कंटेंट क्रिएटर्स को फोन पहले इस्तेमाल करने का मौका दिया गया। खास बात यह रही कि कंपनी ने किसी तरह का एम्बार्गो या रिव्यू गाइडलाइन लागू नहीं की। इससे यूजर्स को बिना किसी प्रभाव के वास्तविक रिव्यू देखने को मिलेंगे जो आज के स्मार्टफोन बाजार में एक अलग पहल मानी जा रही है।

वहीं इस मौके पर AI+ Smartphones के CEO और NxtQuantum Shift Technologies के संस्थापक माधव शेठ ने कहा, "स्मार्टफोन मार्केट तेजी से बदल रहा है और आज ग्राहक ऐसे डिवाइस चाहते है जो उनकी अपनी जरूरतों, पसंद और लाइफस्टाइल के मुताबिक हों। अब हर किसी के लिए एक जैसा स्मार्टफोन अनुभव काम नहीं करता। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए नोवा सीरीज़ को तैयार किया गया है जो खास डिजाइन, भरोसेमंद परफॉर्मेंस, विश्वसनीय सॉफ्टवेयर और काम आने वाले इनोवेशन को एक साथ जोड़ता है"

इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, "नोवा 2 नियो और नोवा 2 प्रो के साथ हम नोवा सीरीज़ को और ज्यादा लोगों तक पहुँचा रहे हैं। इसमें पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वाले यूज़र्स से लेकर बेहतर परफॉर्मेंस की तलाश में अपग्रेड करने वाले ग्राहक तक शामिल हैं। हम चाहते थे कि लॉन्च का तरीका भी हमारी सोच को दर्शाए। इसलिए हमने कम्युनिटी को इसमें शामिल किया, लोगों से खुलकर फीडबैक लिया और लॉन्च के लिए ऐसा फॉर्मेट चुना जहाँ बड़ी-बड़ी बातों के बजाए वास्तविक राय को अहमियत मिले।"

Nova 2 Neo और Nova 2 Pro में क्या है खास?

Nova 2 Neo 5G के बारे में बताए तो इसको बजट यूजर्स और पहली बार स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए डिजाइन किया गया है। जिसके अंदर MediaTek Dimensity 6300, 120Hz डिस्प्ले, 48MP Sony कैमरा, 6000mAh बैटरी और Android 16 आधारित NxtQuantum OS मिलता है। वहीं Nova 2 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7100, 6.9-इंच 144Hz FHD+ डिस्प्ले, 48MP AI कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग, 6000mAh बैटरी, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल लाइट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। यह फोन खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

Nova 2 Series: वैरिएंट और कीमत

मॉडल वैरिएंट कीमत
Nova 2 Neo 5G 4GB + 128GB ₹12,999
Nova 2 Neo 5G 6GB + 128GB ₹13,999
Nova 2 Pro 5G 6GB + 128GB ₹14,999*
Nova 2 Pro 5G 8GB + 128GB ₹16,999*

सभी बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर ₹1,000 तक का बैंक ऑफर उपलब्ध है। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों स्मार्टफोन Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। बजट से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक ग्राहकों को ध्यान में रखकर लॉन्च की गई यह सीरीज़ AI+ की भारतीय बाजार में मजबूत पकड़ बनाने की रणनीति का अहम हिस्सा मानी जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com