पहाड़ों में मैगी का जादू: कंटेंट क्रिएटर ने स्टॉल लगाकर एक दिन में कमाए 21 हजार रुपये

Hills Maggi Stall : पहाड़ों में मैगी का क्रेज अब बिजनेस का बड़ा जरिया बनता जा रहा है। एक कंटेंट क्रिएटर ने पहाड़ों पर मैगी स्टॉल लगाकर एक दिन में 20 हजार से ज्यादा की कमाई कर तहलका मचा दिया।
A content creator earned over ₹21,000 in a day by selling Maggi in the hills, and the video has gone viral on social media.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Maggi Business Viral Video : मैगी अब सिर्फ घरों की रसोई तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह रेस्टोरेंट, ढाबों और छोटे-छोटे स्टॉल से होती हुई पहाड़ों के टेढ़े-मेढ़े रास्तों तक पहुंच चुकी है। आज हालात यह हैं कि टूरिस्ट पहाड़ों की यात्रा पर जाते हैं और बिना मैगी खाए लौटना अधूरा मानते हैं।

इसी मैगी क्रेज को भुनाने का आइडिया एक कंटेंट क्रिएटर को आया, जिसने पहाड़ों में मैगी का स्टॉल लगाकर न सिर्फ वीडियो बनाई, बल्कि अच्छी-खासी कमाई भी कर ली। इस अनोखे प्रयोग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पहाड़ों में एक दिन में मैगी बेचकर कितना पैसा बनेगा

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर Fitt_badal नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे बादल ठाकुर चलाते हैं। वीडियो की शुरुआत में बादल कहते हैं, “चलिए देखते हैं, पहाड़ों में एक दिन में मैगी बेचकर कितना पैसा बनेगा।” इसके बाद वह स्टॉल लगाने से लेकर मैगी बनाने तक की पूरी तैयारी दिखाते हैं।

कड़कड़ाती ठंड के बीच जैसे ही मैगी बननी शुरू होती है, वैसे ही ग्राहकों की भीड़ जुटने लगती है। बादल बताते हैं कि उन्होंने सिंपल मैगी 70 रुपये में और चीज मैगी 100 रुपये में बेची। ठंडे मौसम और पहाड़ी लोकेशन की वजह से लोग बिना ज्यादा सोचे मैगी खरीदते नजर आते हैं।

एक दिन की कमाई करीब 21 हजार रुपये

वीडियो के मुताबिक, सिर्फ 4 घंटे में बादल ने करीब 200 मैगी बेच दी थीं। दिन खत्म होने तक यह आंकड़ा 300 से 350 मैगी तक पहुंच गया। अगर औसतन 300 मैगी को 70 रुपये के हिसाब से भी जोड़ा जाए, तो एक दिन की कमाई करीब 21 हजार रुपये बैठती है। यही वजह है कि वीडियो देखने के बाद कई लोग हैरान हैं।

कमेंट सेक्शन में यूजर्स लिख रहे हैं कि “नौकरी छोड़कर यही काम कर लेना चाहिए।” एक यूजर ने तो महीने और साल की कमाई भी जोड़ दी, जिसके मुताबिक महीने में करीब 6 लाख 30 हजार और साल में 75 लाख से ज्यादा की कमाई हो सकती है। हालांकि, यह वीडियो कमाई के साथ-साथ यह भी दिखाता है कि सही जगह और सही आइडिया हो, तो साधारण मैगी भी बड़ा बिजनेस बन सकती है।