Alpha BO Collection: छठें दिन बॉक्स ऑफिस पर फेल हुई आलिया की फिल्म अल्फा, 45 करोड़ की हुई कमाई

Alpha BO Collection: आलिया भट्ट की 'अल्फा' बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड के बाद लगातार संघर्ष करती नजर आ रही है। छठे दिन फिल्म की कमाई में फिर गिरावट दर्ज हुई, जिससे आगे का सफर चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है।
Alpha Box Office Collection Day 6
आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) (फाइल फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Alpha Box Office Collection Day 6: आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा को लेकर बड़ी अपडेट आ रही है। पहले वीकेंड में जबरदस्त कलेक्शन के साथ बॉक्स ऑफिस पर जगह बनाने वाली ये फिल्म अब पैसों के लिए मौहताज हो गई है।

वीकेंड के खत्म होने के बाद से ही फिल्म के प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखने के लिए मिल रही हैं। मंगलवार को सस्ती टिकट के बाद भी ये फिल्म ने दर्शकों दिलों में अपनी जगह बनाने में पीछे रह गई। अब 6 दिनों के बाद फिल्म काफी स्ट्रगल करते हुए दिख रही है।

बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की ये फिल्म बॉलीवुड की फीमेल लीड स्पाई आधारित फिल्म है। हालांकि ये फिल्म रिलीज से पहले ही ट्रोलिंग का शिकार हो रही थी, लेकिन फिर भी फिल्म को देखने के लिए थिएटर में भीड़ दिख रही थी। फिल्म ने पहले वीकेंड पर ही 34 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया था, जिसके चलते फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही थी। लेकिन मंगलवार आते ही फिल्म औंधे मुंह गिरती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म के कलेक्शन में लगभग 60 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने के लिए मिल रही है।

अल्फा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मीडिया रिपोर्ट़्स के अनुसार, आलिया भट्ट की फिल्म अल्फा ने रिलीज के छठें दिन ही 2,85 करोड़ का कलेक्शन हासिल कर लिया है। सोमवार के मुकाबले फिल्म की कमाई में 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। अब फिल्म का छठें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। फिल्म का बजट 125 करोड़ रुपये है। हालांकि फिल्म के 55-60 करोड़ रुपये की रेंज में कमाई करने की उम्मीद थी, लेकिन अपने पहले ही हफ्ते में फिल्म ने सिर्फ 47-48 करोड़ की ही कमाई की है।

फिल्म की स्टारकास्ट

अल्फा एक स्पाई आधारित फिल्म है, जिसमें आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर लीड एक्टर्सेस नजर आयी हैं। इसके अलावा फिल्म में बॉबी देओल को भी नेगेटिव रोल करते हुए देखा जा रहा है। धुरंधर की सक्सेस के बाद स्पाई वर्ल्ड पर आधारित फिल्मों का क्रेज बढ़ गया है। लेकिन धुरंधर के बेंचमार्क को तोड़ पाना नामुमकिन साबित हो रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com