-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Delhi »
- Delhi Rohini Sector 16 Building Collapse Three Dead Ndrf Rescue Operation
दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी इमारत से निकले शव, 3 लोगों की दर्दनाक मौत, चश्मदीदों ने बयां किया हादसा
- Written By: प्रिया जैस
Delhi Rohini Building Collapse: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में बुधवार शाम एक पांच मंजिला इमारत धाराशायी हो गई। इस इमारत के मलबे में दबकर अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

दिल्ली के रोहिणी में गिरी इमारत (सौजन्य-IANS)
Building Collapse Deaths Delhi: दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 इलाके में एक इमारत गिरने की घटना में अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली फायर सर्विस (डीएफएस) ने इसकी पुष्टि की है। दिल्ली फायर सर्विस ने अपने एक बयान में बताया कि रोहिणी सेक्टर 16 में इमारत गिरने की घटना में अब तक मलबे से चार लोगों को निकाला गया है, जिनमें से तीन की मौत हो गई है।
रोहिणी के सेक्टर 26 (केएन काटजु मार्ग पुलिस स्टेशन एरिया) में कल हुई बिल्डिंग गिरने की घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह घटना G4/151-152 पर बनी एक नई बिल्डिंग से जुड़ी है। NDRF, DFS, TPDDL और दूसरी सिविक एजेंसियों ने बचाव अभियान चलाया।
मृतकों की हुई पहचान
बचाव अभियान के दौरान, सद्दाम उर्फ रवि (32) नाम के एक मजदूर को जिंदा बचाया गया। मरने वालों की जानकारी इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
आगरा में फिर जर्जर भवन बना मौत का कारण: लोहामंडी में मकान का छज्जा गिरने से मलबे में दबकर महिला की मौत
सोनम वांगचुक के अनशन का 19वा दिन: शरीर में फैट खत्म, अब अंगों पर मंडराया बड़ा खतरा! डॉक्टर ने दी भयावह चेतावनी
मैं मरूंगा नहीं… 19वें दिन भी नहीं टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, वीडियो जारी कर देशवासियों से की बड़ी अपील
Delhi Riots Case: उमर खालिद को कड़कड़डूमा कोर्ट से बड़ी राहत, परिवार के साथ हफ्ते में दो बार होगी ई-मुलाकात
- राम (42), निवासी G-8/141, सेक्टर 16 रोहिणी, दर्जी, स्थानीय निवासी
- काफे उर्फ नूरुल (24), निवासी B-13 Pkt 5 सेक्टर 16 द्वारका, मजदूर
- राम दुआ (62), निवासी G-3/105-106, सेक्टर 16 रोहिणी, बिल्डिंग के मालिक के पिता
हादसे के बाद लगातार चल रहा बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है, हालांकि मलबा हटाने का काम अभी भी चल रहा है। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत FIR दर्ज कर ली गई है।
स्थानीय लोगों ने शुरू किया था रेस्क्यू
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच बुधवार देर शाम रोहिणी जिले के केएन काटजू थाना क्षेत्र के सेक्टर-16 इलाके में एक इमारत भरभराकर गिरी। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई थी।
Delhi: An under-construction building collapsed in Rohini Sector-16, resulting in one worker’s death and the rescue of another person. Several labourers and the building owner are feared trapped. Rescue operations by multiple agencies using heavy equipment and emergency support… pic.twitter.com/sdwTjVUGW9 — IANS (@ians_india) July 8, 2026
स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की। इस दौरान, घटना की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस, दमकल विभाग और राहत व बचाव दल मौके पर पहुंच गए। मलबे में फंसे लोगों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
एक राहगीर भी मलबे की चपेट में
एक स्थानीय व्यक्ति ने बुधवार को बताया कि मकान मालिक समेत तीन से चार मजदूर इस मलबे में दबे थे, जबकि एक राहगीर भी चपेट में आया। उन्होंने घटना पर दुख जताया और इमारत के निर्माण में खराब सामग्री के इस्तेमाल का भी आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें – दिल्ली के रोहिणी में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा प्रशासन
एक अन्य व्यक्ति ने बताया कि उन्हें फोन पर इमारत के गिरने की सूचना मिली थी। यह आम रास्ता है और नजदीक स्कूल भी है। उन्होंने बताया कि हादसे के समय उनका भाई यहां से गुजर रहा था, जो मलबे में दब गया। उन्होंने बताया कि यह एक निर्माणाधीन इमारत थी, जो लगभग बनकर तैयार हो चुकी थी।
वहीं, एक युवक ने बताया कि वह दूसरी गली में रहता है। मकान गिरने की आवाज सुनाई पड़ी थी और उसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी। युवक ने बताया कि गनीमत यह है कि शुक्रवार का दिन नहीं था, क्योंकि यहां शुक्रवार बाजार लगता है। इस दौरान छोटे दुकानदारों और रेहड़ी वालों की भीड़ रहती है। इस कारण सैकड़ों लोग दब सकते थे।
Delhi rohini sector 16 building collapse three dead ndrf rescue operation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लोकसभा सीट बढ़ाने पर सुप्रिया सुले के बयान से संजय राउत की दो-टूक, INDIA अलायंस को लेकर कह दी बड़ी बात
Jul 16, 2026 | 12:39 PMWestern Railway Target: टिकट जांच कर्मियों के लिए दैनिक रिपोर्ट कार्ड और जुर्माना वसूली का लक्ष्य अनिवार्य
Jul 16, 2026 | 12:34 PMIraq PM Meets Trump: खामेनेई के अंतिम संस्कार के बाद इराक के पीएम ने मिलाया अमेरिका से हाथ
Jul 16, 2026 | 12:33 PMउखाड़ने से पहले पुलिस को क्यों नहीं दी सूचना? गजानन नगर के नागरिकों ने उठाए उद्यान की कार्यप्रणाली पर सवाल
Jul 16, 2026 | 12:30 PMचीन में बांध टूटने से मची भारी तबाही, अब तक 39 की मौत, 9 लापता; कई प्रांतों में हाई अलर्ट जारी
Jul 16, 2026 | 12:26 PMIND vs ENG: आज कितने बजे शुरू होगा महामुकाबला? जानिए पिच रिपोर्ट, मौसम का अपडेट
Jul 16, 2026 | 12:23 PMविदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
Jul 16, 2026 | 12:23 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM














