- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Replies Trump After Meeting Jinping No Third Country Needed
जिगपिंग से मिल PM मोदी ने ट्रंप को दिया जवाब, कहा- हमे किसी तीसरे देश की जरूरत नहीं
India-China Relations: पीएम मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी से मुलाकात की, दोनों ने आतंकवाद और व्यापार पर सहयोग जरूरी बताया। यह चीन यात्रा सात साल बाद हुई, यह यात्रा टैरिफ विवाद के बीच हो रही है।
- Written By: अक्षय साहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi in SCO Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग रविवार को मिले। इस मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और चीन के रिश्तों को किसी तीसरे देश की नजर से नहीं देखना चाहिए। यह बात डोनाल्ड ट्रंप के लिए भी संदेश मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने भारत पर भारी टैक्स लगाए हैं।
इस दौरान विदेश मंत्रालय ने भी इस मुलाकात पर बयान दिया है। उसमें कहा गया है कि दोनों नेताओं ने आतंकवाद, व्यापार और अन्य मुद्दों पर साथ काम करने की जरूरत जताई है। पीएम मोदी सात साल बाद चीन के दो दिवसीय दौरे पर गए हैं। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिकी टैरिफ भारत और चीन दोनों परेशान है और नए विकल्प तलाश रहे हैं।
SCO सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी
यह मुलाकात 31वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन से अलग हुई। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 50% टैक्स लगा दिया है। इसके बाद पीएम मोदी जापान और चीन की यात्रा पर गए हैं। चीन की यात्रा खास इसलिए है क्योंकि पीएम मोदी सात साल बाद वहां पहुंचे हैं। गलवान घाटी में हुई झड़प के बाद दोनों देशों के रिश्ते ठंडे हो गए थे, लेकिन अब मोदी इन रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ छह हजार नहीं, 9 हजार रुपये होगा पीएम किसान सम्मान निधि; बंगाल में किसानों के लिए PM मोदी का बड़ा ऐलान
हुगली में PM मोदी ने TMC की उड़ा दी धज्जियां, RG कर मामले में कही बड़ी बात; बोले- इनका SC भी नहीं करती विश्वास
‘गुंडे-बलात्कारियों को पाताल से खोज लाएगी BJP’, बंगाल में PM मोदी ने भरी हुंकार; गिनाए ममता सरकार के ‘पाप’
US Hotel Shooting: वाशिंगटन में ट्रंप पर जानलेवा हमला, जानिए राष्ट्रपतियों पर हमले का खूनी इतिहास
Had a fruitful meeting with President Xi Jinping in Tianjin on the sidelines of the SCO Summit. We reviewed the positive momentum in India-China relations since our last meeting in Kazan. We agreed on the importance of maintaining peace and tranquility in border areas and… pic.twitter.com/HBYS5lhe9d — Narendra Modi (@narendramodi) August 31, 2025
विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने कहा कि मतभेदों को झगड़े में नहीं बदलना चाहिए। उन्होंने अपनी अर्थव्यवस्थाओं की दुनिया में महत्वपूर्ण भूमिका स्वीकार की और सीमा विवाद को शांति से हल करने की बात की। उन्होंने पिछली मुलाकात (अक्टूबर 2024 में रूस में) के बाद से संबंधों में आई अच्छी प्रगति की तारीफ की। दोनों देश विकास के साथी हैं, दुश्मन नहीं। मतभेद झगड़े में नहीं बदलने चाहिए।
यह भी पढ़ें: पुतिन की ये बात सुनकर बढ़ सकती है अमेरिका की परेशानी, SCO बैठक से पहले बोल- रिश्ते पहले से और मजबूत
भारत-चीन की दोस्ती एशिया के लिए अच्छी
विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में यह भी कहा गया कि भारत और चीन के बीच सम्मान, हित और समझदारी पर आधारित मजबूत और स्थिर संबंध होना जरूरी है। यह दोनों देशों के विकास के लिए और 21वीं सदी के बहु-ध्रुवीय दुनिया और एशिया के लिए अच्छा होगा। लोगों के बीच संबंध बढ़ाने के लिए सीधी उड़ानें और वीजा सुविधाएं भी बढ़ाने की बात हुई है। खास बात यह है कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी फिर से शुरू की जाएगी।
Pm modi replies trump after meeting jinping no third country needed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
DA Hike: सरकारी कर्मचारियों की मौज, लंबे इंतजार के बाद DA में बढ़ोतरी; जानें आपके पे-लेवल पर कितनी बढ़ेगी सैलरी
Apr 26, 2026 | 09:15 PMGujarat Local Body Elections: गुजरात के बड़े शहरों में 50% भी नहीं पहुंची वोटिंग, ग्रामीण इलाकों ने मारी बाजी
Apr 26, 2026 | 09:14 PMबंगाल चुनाव: ‘अब बदलाव चाहिए…’, PM Modi की रैली में उमड़ा जनसैलाब; लोगों ने बताया क्यों चाहिए TMC से मुक्ति
Apr 26, 2026 | 08:52 PMKKR vs LSG मैच में भारी बवाल! अंगकृष रघुवंशी के आउट होने के तरीके पर मचा हंगामा, जमीन पर दे मारा बल्ला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 08:52 PMबंगाल छोड़ देंगी ममता बनर्जी…बंगाल चुनाव पर सियासत तेज, हरियाणा के मंत्री ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
Apr 26, 2026 | 08:39 PMप्रफुल्ल हिंगे पर बरसे वैभव सूर्यवंशी! लगातार 4 छक्के जड़ने के बाद कहा- ‘मैं सिर्फ बल्ले से देना चाहता था जवाब’
Apr 26, 2026 | 08:37 PMगुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
Apr 26, 2026 | 08:26 PMवीडियो गैलरी

गुजरात में निकाय चुनाव मतदान जारी, 4.18 करोड़ वोटर 41° गर्मी में करेंगे मतदान
Apr 26, 2026 | 03:14 PM
West Bengal Election: राहुल गांधी ने बंगाल में पीएम मोदी और टीएमसी को दी खुली चेतावनी
Apr 26, 2026 | 02:56 PM
बिहार की राजनीति में ‘निशांत’ की एंट्री! तेजस्वी ने नीतिश को घेरा तो बेटे ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
Apr 26, 2026 | 02:00 PM
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PM
रायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PM
भक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PM














