- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Gave Strict Orders To The Officials Regarding Infiltrators
घुसपैठियों की आई शामत, CM योगी के इस आदेश से रोजी-रोटी के लिए तरसेंगे रोहिंग्या और बांग्लादेशी
Illegal Immigrants: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक पोस्ट के माध्यम से लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी को नौकरी पर रखने से पहले उसकी पहचान का पुलिस से सत्यापन जरूर कराएं।
- Written By: रंजन कुमार

यूपी के सीएम योगी।
Yogi Adityanath News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज आम लोगों से सतर्क रहने और किसी व्यक्ति को नौकरी पर रखने से पहले उसकी पहचान का अनिवार्य रूप से वेरिफिकेशन कराने की अपील की है। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कड़ा अभियान चला रही है, ताकि सुरक्षा और सामाजिक संतुलन को मजबूत रखा जा सके। यह अपील तब आई है, जब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पूरे प्रदेश में घुसपैठियों के खिलाफ विशेष कार्रवाई जारी है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाया जा सकता। योगी ने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि किसी भी कीमत पर घुसपैठ स्वीकार्य नहीं है। प्रदेश के संसाधन नागरिकों के हैं, अवैध प्रवासियों के नहीं। उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और मजबूत कानून व्यवस्था है।
सम्बंधित ख़बरें
‘योगी की मां हमारी भी मां’, मौलाना की अपमानजनक टिप्पणी पर बरसे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, जानें क्या कहा?
‘पापा की शादी रुकवा दो’, यूपी में 55 साल के पिता को चढ़ा 7वीं शादी का खुमार, बेटे ने थाने में लगाई गुहार
न्यायपालिका में करप्शन वाले चैप्टर पर NCERT ने मांगी माफी, लोगों से किताब लौटाने की अपील
‘सिर्फ झगड़ा करना अपराध नहीं…’, दहेज केस में सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा? सास-ससुर को दे दी राहत
2 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट ने की थी महत्वपूर्ण टिप्पणी
बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट ने 2 दिसंबर को देश में रह रहे रोहिंग्याओं की कानूनी स्थिति पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि जब देश के नागरिक गरीबी से संघर्ष कर रहे तो घुसपैठियों को रेड कार्पेट वेलकम कैसे दिया जा सकता है? यह टिप्पणी मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने हिबियस कॉर्पस याचिका की सुनवाई के दौरान की है।
सुरक्षा ही समृद्धि की नींव
सीएम योगी ने प्रदेशवासियों से सतर्क रहने और किसी व्यक्ति को नियुक्त करने से पहले उसकी पहचान की पूरी जांच सुनिश्चित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि राज्य की सुरक्षा हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सुरक्षा ही समृद्धि की नींव है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी लोगों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए नगर निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेरे सम्मानित प्रदेश वासियों, उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारम्भ की गई है। मैं प्रदेश की जागरूक जनता से… pic.twitter.com/2u0CP0AapW — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 8, 2025
यह भी पढ़ें: घुसपैठियों की अब खैर नहीं! नेपाल-भारत ने मिलकर उठाया अब तक का सबसे बड़ा कदम, हर मूवमेंट पर होगी नजर
घुसपैठियों के लिए नहीं हैं सरकारी योजनाएं
सीएम ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ उन कमजोर वर्गों के लिए हैं, जिन्हें इनकी जरूरत है। इन्हें घुसपैठियों तक नहीं पहुंचने दिया जा सकता है। इस उद्देश्य से विशेष दस्तावेज सत्यापन अभियान चलाया जा रहा, जिसके तहत घुसपैठियों को चिन्हित कर डिटेंशन सेंटर भेजा जा रहा। उन्होंने बताया कि हर मंडल में डिटेंशन सेंटर बनाए जा रहे हैं, ताकि कार्रवाई की प्रक्रिया और आसान हो सके।
Cm yogi gave strict orders to the officials regarding infiltrators
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर एयरपोर्ट पर भीषण गर्मी से रनवे की सतह पिघली, फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
Mar 10, 2026 | 12:06 PMCBSE Board Exam: 12वीं मैथ के पेपर में ‘आउट ऑफ सिलेबस’ सवालों ने बढ़ाई टेंशन, QR कोड स्कैन करने पर बज रहे गाने
Mar 10, 2026 | 12:02 PMथिएटर के बाद अब OTT पर आएगी ‘सितारे जमीन पर’, जानें कब और कहां देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमैथ्स के पेपर में CBSE ने किया ब्लंडर! QR कोड स्कैन करने पर खुल रहा डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Mar 10, 2026 | 11:59 AMमहाराष्ट्र में शुरू होगी ‘हनी विलेज’ पहल, शहद उत्पादन को बढ़ावा; गांवों में रोजगार के लिए खादी बोर्ड की योजना
Mar 10, 2026 | 11:53 AMमीरा-भाईंदर स्ट्रीट वेंडर्स कमेटी अधिसूचना के इंतजार में अटकी, फेरीवालों में नाराजगी
Mar 10, 2026 | 11:51 AMमहाराष्ट्र में RTE एडमिशन में 1 किमी के दायरे की शर्त पर रोक, हाईकोर्ट ने सरकार की अधिसूचना को बताया ‘अवैध’
Mar 10, 2026 | 11:45 AMवीडियो गैलरी

इटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PM
मैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PM
‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM














