- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Nashik Armed Forces Flag Day 2025 Celebration Collector Tribute
Nashik सशस्त्र सेना ध्वज दिवस 2025 का शुभारंभ,शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि, वीर परिवारों का सम्मान
Nashik News: सशस्त्र सेना ध्वज दिवस 2025 का शुभारंभ। जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने युवाओं को सेना सेवा में शामिल होने का आह्वान किया। शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि व वीर परिवारों का सम्मान किया गया।
- Written By: अंकिता पटेल

( सोर्स:सोशल मीडिया )
Nashik News In Hindi : नाशिक जिलाधिकारी आयुष प्रसाद ने कहा कि रक्षा बलों में सेवा देना एक गौरवशाली सेवा है। उन्होंने जिले के अधिकाधिक युवाओं से इस सेवा में शामिल होने का आह्वान किया। जिलाधिकारी कार्यालय के नियोजन सभागार में रविवार को दोपहर जिला सैनिक कार्यालय की ओर से सशस्त्र सेना ध्वज दिवस 2025 शुभारंभकार्यक्रम आयोजित किया गया था।
वह इसी अवसर पर बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में परिमंडल 2 के पुलिस उपायुक्त किशोर काले, पुलिस उप अधीक्षक हरीश खेडकर, शिक्षणाधिकारी (प्राथमिक) सरोज जगताप और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विलासराव सोनवणे सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर वीर पत्नियों (रेखा खैरनार, हर्षदा खैरनार, कमल लहाने, यशोदा गोसावी, भारती चौधरी), वीर माताओं (कृष्णा बोडके, मुन्निदेवी मिश्रा), वीर पिता और वीर पुत्र को गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी प्रसाद ने कहा कि ध्वज दिवस कोष के लिए मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस कोष से सेवारत और पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
हाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
नागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
ध्वज दिवस कोष में मदद करना सभी का कर्तव्य
उन्होंने कहा कि सार्वजनिक और सरकारी कार्यक्रमों के माध्यम से ध्वज निधि संकलन के कार्यक्रम चलाए जाने चाहिए। साथ ही, सामाजिक दायित्व निधि (CSR) प्राप्त करने के लिए भी प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि सेवानिवृत्ति के बाद सैनिकों को उद्योग और व्यवसाय शुरू करने चाहिए। इसके लिए केंद्र स्थापित करने, शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में सैनिक बस्तियां स्थापित करने के साथ ही, विभिन्न पदक प्राप्त सैनिकों से युवाओं को प्रेरणा देने के लिए स्मारक बनाए जाने चाहिए।
उन्होंने सैनिक कल्याण कार्यालय से इसके लिए पहल करने का आग्रह किया और आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी प्रसाद ने यह भी कहा कि सेवारत और पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए बने छात्रावासों में आधुनिक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जानी चाहिए। पुलिस उप अधीक्षक श्री खेडकर ने कहा कि एक सैनिक अधिकारी के पिता होने के नाते, उन्हें सैनिकों के प्रति संवेदना है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवारत और पूर्व सैनिकों को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सोनवणे ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा सेवारत और पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएं लागू की जा रही हैं। यह दिन छात्रों में देशभक्ति की भावना उत्पन्न करने का है, जो राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में मदद करता है। राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर ध्वज निधि का संकलन किया जाता है।
ये भी पढ़ें:- Nashik News: आदिवासी भवन के सामने से 150 दिनों का डेरा आंदोलन स्थगित, सड़क हुई खाली
अधिकारी और कर्मचारी ध्वज निधि के लिए सहयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि जिले से 1 करोड़ 55 लाख रुपये का लक्ष्य था, और इस वर्ष 2 करोड़ 94 लाख रुपये का संकलन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस निधि से सैनिकों के कल्याण के लिए विभिन्न गतिविधियां चलाई जाती हैं, और वीर फाउंडेशन ने भी सहायता प्रदान की है। इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त काले और शिक्षणाधिकारी श्रीमती जगताप ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इनका किया गया सम्मान
इस अवसर पर सेवारत और पूर्व सैनिकों के गुणवान बच्चों (प्रीती देवधरे, अंकित आळेकर, मयूरी कोली, शिवानी जोशी, हिमांशु पाटील, निकिता शिंदे, लक्ष्मी मवाळ, दिव्या पोर्चे, लिली महाजन, साक्षी बेलदार, अंकिता बच्छाव, गौरी साठे, संस्कृती गायकवाड, क्षितिज डोकले, विवेक जगताप) को गणमान्य व्यक्तियों द्वारा सम्मानित किया गया।
सशस्त्र सेना ध्वज दिवस निधि के लिए उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता सचिन शेलके, प्राथमिक शिक्षाधिकारी सरोज जगताप, पुलिस उपायुक्त काले, उप अधीक्षक खेडकर, उत्पादन शुल्क विभाग, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी कार्यालय, प्राचार्य, शासकीय तंत्रनिकेतन, सावरगांव, उप विभागीय अधिकारी, चांदवड, विद्या ज्ञानेश्वर पन्हाळे, सीमा काले, अध्यक्ष, पांजरपोल, नाशिक आदि को सम्मानित किया गया।
Nashik armed forces flag day 2025 celebration collector tribute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
May 03, 2026 | 05:40 AMफोटो से खाली हो रहा बैंक अकाउंट, AEPS Face Fraud का नया खेल, ऐसे बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
May 03, 2026 | 03:15 AMAaj Ka Rashifal 3 May 2026: जानिए आज किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क!
May 03, 2026 | 12:05 AMसांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM












