-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Khaleda Zia Critical Condition London Treatment Qatar Plane
लंदन में होगा खालिदा जिया का इलाज…क्रिटिकल कंडीशन के बाद लिया गया फैसला, कतर ने भेजा खास विमान
- Written By: अक्षय साहू
Bangladesh News: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की गंभीर हालत के कारण उन्हें इलाज के लिए लंदन भेजा जाएगा। कतर सरकार ने एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की है, जिसमें पूरी मेडिकल टीम होगी।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया (सोर्स- सोशल मीडिया)
Khaleda Zia Critical Condition: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर हो गई है और उनका इलाज ढाका में जारी है, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा। अब उन्हें इलाज के लिए विदेश भेजने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खालिदा जिया को लंदन ले जाने के लिए एयर एम्बुलेंस का इंतजाम किया गया है। कतर सरकार ने इस विशेष विमान की व्यवस्था की है, जो जर्मनी स्थित FAI एविएशन ग्रुप से किराए पर लिया गया है।
स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के सिविल एविएशन अथॉरिटी (CAAB) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एयर एम्बुलेंस को मंगलवार सुबह 8 बजे लैंडिंग का स्लॉट दिया गया है। इसके साथ ही विमान को रात 9 बजे उड़ान भरने का समय भी निर्धारित किया गया है। यह विमान कतर सरकार द्वारा उपलब्ध कराया गया है और इसे जर्मनी स्थित FAI एविएशन ग्रुप से किराए पर लिया गया है।
दो हफ्तों से अस्पताल में भर्ती जिया
सम्बंधित ख़बरें
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Robot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Strait of Hormuz में फिर भड़की जंग की आग! ईरान ने 3 तेल टैंकरों को बनाया निशाना, दुनिया भर में हड़कंप
PoK में 14 मौतों के बीच पाक रक्षा मंत्री का विवादित बयान, प्रदर्शनकारियों को बताया भारत जैसा दुश्मन
80 वर्षीय खालिदा जिया बांग्लादेश की दूसरी सबसे बड़े राजनीतिक दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की अध्यक्ष हैं, पिछले लगभग दो हफ्तों से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में इलाज करा रही हैं। उनकी कई बीमारियां हैं, जिनके कारण उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इससे पहले उम्मीद जताई गई थी कि वे शुक्रवार सुबह एयर एम्बुलेंस से लंदन जाएंगी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के चलते विमान में देरी हुई। जिसके कारण उनका रवाना होना रविवार तक टल गया। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए लंबी यात्रा के लिए अभी सही समय नहीं माना गया।
कतर ने ढाका भेजा एयर एम्बुलेंस
इस बीच कतर के ढाका में स्थित दूतावास ने बताया कि रिप्लेसमेंट एयर एम्बुलेंस पूरी तरह क्रिटिकल-केयर उपकरणों से लैस है। इसमें वेंटिलेटर, मॉनिटर, इन्फ्यूजन पंप और ऑक्सीजन सिस्टम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उड़ान के दौरान गहन देखभाल के लिए प्रशिक्षित डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिक्स भी मौजूद रहेंगे। कतर पहले भी खालिदा जिया की मदद कर चुका है, जब वे लंदन इलाज के लिए कतर के अमीर के निजी एयर एम्बुलेंस से गई थीं।
यह भी पढ़ें: जेलेंस्की का हु्क्का-पानी बंद करेगें ट्रंप? पीस प्लान न पढ़ने पर नाराज, ट्रंप Jr. ने कहा भ्रष्टाचारी
बांग्लादेश में अगले साल आम चुनाव होने वाले है। शेख हसीना के निर्वासन के बाद BNP देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है और चुनाव जीतने का दम रखती है। इसके चलते खालिदा जिया की ताबियत न सिर्फ BNP के लिए बल्कि पूरे देश के लिए चिंता विषय बन गई है।
Khaleda zia critical condition london treatment qatar plane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भारत-चीन पर US का टैरिफ बम! रूसी तेल खरीदने पर अब लगेगा 100% टैक्स; अमेरिकी सीनेट में बिल पास
Jul 29, 2026 | 09:16 AMYRKKH Twist: अभीरा की प्रेग्नेंसी की खबर के बीच मायरा-मुक्ति का हाई-वोल्टेज ड्रामा, जानें नया ट्विस्ट
Jul 29, 2026 | 09:12 AMमहाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में बदला प्रसाद का स्वाद, अब सप्ताह में दो दिन मिलेगा दक्षिण भारतीय भोजन
Jul 29, 2026 | 09:09 AMRobot Ban: अमेरिका में इंसानी रोबोट की एंट्री बैन, ट्रंप को चीन से हैकिंग और साइबर हमले का बड़ा डर
Jul 29, 2026 | 09:09 AMउत्तर भारत की ओर खिसक रहा है मानसून: एमजीएम मौसम केंद्र के अनुसार, विदर्भ-मराठवाड़ा में भारी बारिश के आसार कम
Jul 29, 2026 | 09:00 AMचूहे ने बजाया महालक्ष्मी एक्सप्रेस का फायर अलार्म, मृत चूहे से शॉर्ट सर्किट, 1 घंटे बाधित रही ट्रेन
Jul 29, 2026 | 08:55 AMरीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 08:45 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM












