-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Modi Trump Call 35 Minutes Nobel Discussion Imposes Tariff After Talks Sensational Report
35 मिनट बात…नोबेल पर मांगा साथ! भड़के मोदी तो ट्रंप ने ठोका टैरिफ, रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा
- Written By: अभिषेक सिंह
Why Donald Trump Imposes Tariff on India: 17 जून को ट्रंप ने मोदी के साथ फोन पर बातचीत हुई। फोन पर यह बातचीत तकरीबन 35 मिनट तक चली। इस दौरान ट्रंप ने पीएम मोदी से कुछ ऐसा करने को कहा कि वह भड़क गए।

डोनाल्ड ट्रंप व पीएम मोदी (डिजाइन फोटो)
America India Relations: भारत और अमेरिका के संबंधों में दरार आ चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की दोस्ती की कहानियां टैरिफ वार के बीच दुश्मनी की दास्तान में तब्दील हो चुकी है। लेकिन ट्रंप सही मायनों में क्यों खफा हुए? उन्होंने भारत पर 50% टैरिफ क्यों लगाया? इसे लेकर एक अमेरिकी अखबार ने सनसनीखेज खुलासा किया है।
भारत-अमेरिका संबंधों में खटास का एक कारण टैरिफ है। दूसरा कारण भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के ट्रंप के बार-बार दावे माने जा रहे हैं। 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। तभी मामला और बिगड़ गया।
रिपोर्ट में हुआ सनसनीखेज खुलासा
अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) ने खुलासा किया है कि 17 जून को ट्रंप ने मोदी के साथ फोन पर बातचीत में भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का मुद्दा फिर उठाया और कहा कि सैन्य तनाव खत्म होने पर उन्हें कितना गर्व है। दोनों नेताओं ने फोन पर 35 मिनट तक बात की।
सम्बंधित ख़बरें
NCP विलय की खबरों के बीच शरद पवार ने PM मोदी को दिया बारामती आने का न्योता, महाराष्ट्र में बदलेगी सियासी हवा?
इजरायल की नाराजगी के बावजूद तुर्की को F-35 देना चाहते हैं ट्रंप, क्या भड़क सकता है नया विवाद?
पुतिन से पूछूंगा सच… ईरान-रूस के बढ़ते तालमेल पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा विवाद
US Ammunition: अमेरिका के पास पर्याप्त गोला-बारूद, ट्रंप बोले- नए कारखानों का निर्माण तेज
आखिर क्या चाहते थे डोनाल्ड ट्रंप?
इस बातचीत में उन्होंने पीएम मोदी से कहा कि पाकिस्तान उन्हें यानी ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित करने वाला है। ट्रंप का मतलब था कि पीएम मोदी को भी ट्रंप को नामांकित करना चाहिए। भारतीय नेता (पीएम मोदी) नाराज हो गए और उन्होंने साफ कह दिया कि ट्रंप का भारत-पाकिस्तान युद्धविराम से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत और पाकिस्तान के बीच तय हुआ था।
इसलिए आ गई रिश्तों में खटास?
बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम मोदी की इन टिप्पणियों को नजरअंदाज कर दिया। लेकिन जब युद्धविराम पर मतभेद और भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी ने नोबेल पुरस्कार पर बात करने से इनकार करने से इनकार कर दिया तो दोनों ही नेताओं के रिश्तों में खटास आ गई।
फोन कॉल के बाद टैरिफ का ऐलान
जून में इस फोन कॉल के तुरंत बाद, ट्रंप ने भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि भारत लगातार रूस से तेल आयात कर रहा है, जिसके कारण अतिरिक्त शुल्क लगाया जा रहा है। अमेरिका द्वारा भारत पर कुल 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया जा रहा है।
अब भारत नहीं आएंगे डोनाल्ड ट्रंप!
राष्ट्रपति ट्रंप से परिचित लोगों के अनुसार, अब ट्रंप की शरद ऋतु में भारत आने की कोई योजना नहीं है, जबकि पहले उन्होंने पीएम मोदी से कहा था कि वह इस साल के अंत में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में भारत आएंगे। 17 जून को हुई बातचीत के बाद से दोनों नेताओं के बीच कोई बातचीत नहीं हुई है, जो दोनों के बिगड़ते रिश्तों को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: कैरिबियन सागर की ओर बढ़ रहा अमेरिकी युद्धपोत, किसे मिटाने वाले हैं ट्रंप? दुनियाभर में मचा हड़कंप!
गौरतलब है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल में पीएम मोदी और उनके बीच काफी अच्छे संबंध थे। पीएम मोदी ने अमेरिका में भव्य कार्यक्रम किए थे, जबकि 2020 में जब ट्रंप भारत आए थे तो गुजरात में नमस्ते ट्रंप का आयोजन किया गया था, लेकिन अब दूसरे कार्यकाल में दोनों नेताओं के रिश्तों में खटास आ गई है।
Modi trump call 35 minutes nobel discussion imposes tariff after talks sensational report
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Jul 29, 2026 | 06:38 AMBirthday Horoscope: 29 जुलाई को जन्मे जातकों को मेहनत से मिलेगी सफलता, जानें वार्षिक भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 06:15 AMभारत में EV का बढ़ेगा दबदबा, अगले साल 12% तक पहुंच सकती है इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी
Jul 29, 2026 | 06:05 AMSanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Jul 29, 2026 | 06:03 AMमहाराष्ट्र में फिर शुरू होगा मूसलाधार बारिश का दौर! IMD ने नागपुर-पुणे समेत कई जिलों में जारी किया अलर्ट
Jul 29, 2026 | 05:30 AMElon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
Jul 29, 2026 | 04:59 AMAaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के रुके हुए काम होंगे पूरे, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 29, 2026 | 12:10 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














