-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kusal Mendis Hamstring Injury Lpl 2026 India Test Series
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
- Written By: सृष्टि मौर्य
Kusal Mendis Injury: लंका प्रीमियर लीग के दौरान श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट का शिकार हो गए हैं, जिससे भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उनके खेलने पर सस्पेंस बन गया है।

कुसल मेंडिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kusal Mendis Injury Status Before WTC: भारत के खिलाफ अगले महीने होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका लगा है। टीम के व्हाइट-बॉल कप्तान और अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लंका प्रीमियर लीग (LPL) 2026 के बाकी मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। मेंडिस को यह चोट रविवार को कोलंबो कैप्स और कैंडी रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले में रन लेते समय लगी।
हैमस्ट्रिंग बना कारण
श्रीलंका क्रिकेट ने अपना आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि मेंडिस के दाएं हैमस्ट्रिंग में चोट आई है। अब वो राष्ट्रीय हाई परफॉर्मेंस सेंटर में मेडिकल टीम की निगरानी में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे। हालांकि, उनकी वापसी की समयसीमा को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर मंडराया खतरा
कुसल मेंडिस की चोट ऐसे समय आई है जब 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने वाली है। पहला टेस्ट गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा टेस्ट कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है और मेंडिस की फिटनेस श्रीलंका के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
ऋषभ पंत की गुहार पर CM धामी का तुरंत जवाब, बोले- उत्तराखंड के गौरव हैं आप, अब अधिकारियों को दिए निर्देश
शानदार फॉर्म में थे कुसल मेंडिस
कुसल मेंडिस इस साल शानदार लय में नजर आए हैं। LPL 2026 के पहले ही मैच में उन्होंने 53 गेंदों पर 79 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में उन्होंने 11 पारियों में 550 रन बनाए थे, जहां उनका स्ट्राइक रेट 168.19 रहा।
यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश के स्टार पेसर ने छोड़ी LPL, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए किया बड़ा फैसला
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी दमदार प्रदर्शन
मेंडिस ने 2026 में श्रीलंका के लिए भी लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। उन्होंने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 14 पारियों में 408 रन बनाए हैं, जबकि वनडे में 4 पारियों में 211 रन बनाकर 70.33 की औसत दर्ज की है। ऐसे में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले उनकी चोट श्रीलंका की तैयारियों के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है।
Kusal mendis hamstring injury lpl 2026 india test series
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
RCFL Recruitment 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी के 94 पदों पर भर्ती, इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका
Aug 08, 2026 | 09:32 PM70 साल तक बेबस रही शहीद की धरती, फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिटा दिया तीन पीढ़ियों का दर्द
Aug 08, 2026 | 09:31 PMटॉक्सिक ट्रेलर लॉन्च पर नयनतारा ने यश की तारीफ, कियारा आडवाणी ने बताया करियर की सबसे खास फिल्मों में से एक
Aug 08, 2026 | 09:22 PMकांवड़ियों के लिए विवाह जैसा मेन्यू तैयार; देसी से चाइनीज तक व्यंजन, हाईटेक मशीनों से बन रहीं हजारों रोटियां
Aug 08, 2026 | 09:19 PMTRAI Recruitment 2026: फ्रेशर्स के लिए शानदार मौका, 80 हजार सैलरी वाली सरकारी नौकरी; जानें आवेदन की तारीख
Aug 08, 2026 | 09:18 PMUPI यूजर्स ध्यान दें! सरकार का बड़ा ऐलान, क्या सच में लगने वाला है हर ट्रांसफर पर शुल्क?
Aug 08, 2026 | 09:09 PM15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














