लंगड़े को लाठी देने पहुंचा अंधा! भारत के इस पड़ोसी लुभा रहा पाकिस्तान, किया करोड़ों देने का वादा

Pakistan-Bangladesh Deal: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के साथ रिश्ते सुधारने की पहल की है। इशाक डार ने 500 स्कॉलरशिप, प्रशासनिक प्रशिक्षण और नॉलेज कॉरिडोर जैसे सहयोग कार्यक्रमों का ऐलान किया।
लंगड़े को लाठी देने पहुंचा अंधा! भारत के इस पड़ोसी लुभा रहा पाकिस्तान, किया करोड़ों देने का वादा
बांग्लादेशी अधिकारियों से मिले इशाक डार (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Pakistan Bangladesh Corridor: ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को भारत से मुंह की खानी पड़ी थी। इसके बाद से ही वो लगातार कभी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चापलूसी करने में लगा है। वहीं अब उसने सालों बाद एक बार फिर बांग्लादेश की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया है और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ढाका के दौरे पर पहुंचे है। जहां दोनों देशों के बीच कई अहम सौदे हुए हैं।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पाकिस्तान विरोधी माना जाता है। जिसके पीछे 1971 के युद्ध को माना जाता है। यही कारण था कि शेख हसीना के प्रधानमंत्री रहते दोनों देशों के बीच रिश्ते न के बराबर थे। लेकिन उनके देश निकाले के बाद से बांग्लादेश की अंतरिम सरकार लगातार पाकिस्तान के साथ रिश्ते सुधारने में लगी है। पिछले कुछ महीनों में कई पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ढाका दौरे पर आ चुकें हैं। दोनों देश मिलकर नॉलेज कॉरिडोर की शुरुआत की है।

बांग्लादेशी छात्रों को स्कॉलरशिप देगा पाक

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पाकिस्तानी सरकार देश चलाने के लिए काफी हद तक विदेशी मदद और आईएमएफ से मिलने वाले कर्जे पर निर्भर है। इसके बावजूद पाकिस्तान ने बांग्लादेशी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के अनुसार, अगले पाँच वर्षों में बांग्लादेशी छात्रों को पाकिस्तान में उच्च शिक्षा के लिए 500 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें से एक-चौथाई मेडिकल क्षेत्र के लिए आरक्षित होंगी। इसी अवधि में बांग्लादेश के लगभग 100 प्रशासनिक अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की योजना भी शामिल है।

विदेश मंत्री इशाक डार ने बताया कि, टेक्निकल असिस्टेंस प्रोग्राम के तहत बांग्लादेशी छात्रों के लिए स्कॉलरशिप की संख्या पाँच से बढ़ाकर पच्चीस करने का निर्णय लिया गया है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने शुक्रवार (22 अगस्त 2025) को जानकारी दी कि इन बैठकों में द्विपक्षीय संबंधों के अलावा कई क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

6 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर

इस दौरान, दोनों देशों के बीच 6 अलग-अलग समझौतों पर सहमति बनी। इनमें राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए फ्री वीजा एंट्री, दोनों देशों की विदेश सेवा अकादमियों के बीच समझौता ज्ञापन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम शामिल हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com