
नासिक महानगरपालिका चुनाव (pic credit; social media)
Nashik News In Hindi: नासिक महानगरपालिका (मनपा) ने सिंहस्थ कुंभमेले के लिए करोड़ों रुपये के विकास कार्य करने हेतु 200 करोड़ रुपये के म्यूनिसिपल बॉन्ड बाजार में जारी किए थे।
आज मंगलवार 2 दिसंबर को मुंबई के बीकेसी स्थित नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में इन बॉन्ड की लिस्टिंग की जाएगी। यह कार्यक्रम सुबह दस से ग्यारह बजे के बीच होगा।
मनपा को निम्नलिखित विकास कार्यों के लिए 200 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने की अनुमति सरकार ने दी है- मलनिस्सारण योजना (सीवरेज) के तहत पाइपलाइन नेटवर्क, राम काल पथ चरण-दो का कार्य। राम झूला पैदल पुल।
श्री कालाराम मंदिर और श्री कपालेश्वर मंदिर के पास वेडिंग जोन (विक्रेता क्षेत्र), विकास परियोजनाओं को लागू करने के लिए इस प्रकार से आर्थिक स्रोत जुटाने वालीनासिक महानगरपालिका, महाराष्ट्र की तीसरी मनपा बन गई है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की इलेक्ट्रॉनिक निविदा प्रणाली पर निजी निवेश के माध्यम से जारी किए इन बॉन्डों को निवेशकों का उत्स्फूर्त प्रतिसाद मिला है। और इन बॉन्ड के लिए 3।95 गुना अधिक माग प्राप्त हुई है।
इन बॉन्ड की अवधि 5 वर्ष है। ब्याज दर इसके लिए 7।80 प्रतिशत प्रतिस्पर्धी ब्याज दर निश्चित की गई है। बॉन्ड सफलतापूर्वक जारी करने के कारण मनपा को केंद्र सरकार से 26 करोड़ रुपये का प्रोत्साहन अनुदान भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें :- Sambhajinagar में नगरपालिका चुनाव के लिए कड़ा बंदोबस्त, प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कीं
आज होने वाले इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, दोनी उपमुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, मुख्य सचिव और कुंभ मेला प्राधिकरण समिति की उपस्थिति में होगा। यह जानकारी आयुक्त मनीषा खत्री ने दी है।






