श्रीलंका का नाम ले भारत को बदनाम करने चला था पाक...मिला करारा जवाब तो मुंह छुपाने लगे शहबाज

Sri Lanka Flood News: श्रीलंका भारी बारिश और बाढ़ से तबाह है। भारत ने मानवीय सहायता भेजी, जबकि पाकिस्तान झूठी खबरें फैला रहा; भारत ने तुरंत अनुमति देकर पाकिस्तानी अनुरोध मंजूर किया।
श्रीलंका का नाम ले भारत को बदनाम करने चला था पाक...मिला करारा जवाब तो मुंह छुपाने लगे शहबाज
सांकेतिक तस्वीर
Published on
Updated on

Sri Lanka Floods 2025: श्रीलंका इस समय भारी बारिश के बाद आई तबाही का सामना कर रहा है। भारत ने मदद का हाथ बढ़ाते हुए जरूरी सहायता सामग्री भेजी है। वहीं पाकिस्तान इस मुश्किल समय में भी श्रीलंका का नाम लेकर भारत को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर झूठी खबरें फैला रहा है, जिसकी भारत सरकार और अधिकारियों ने कड़ी आलोचना की है।

दरअसल, पाकिस्तान ने भारत से श्रीलंका के लिए मानवीय सहायता भेजने के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति मांगी थी। जिस पर भारत सरकार ने तुरंत विचार किया और पाकिस्तान को इससे जुड़ी अनुमति जल्दी ही दे दी गई। लेकिन इस बीच पाकिस्तानी मीडिया ने यह कहना शुरू कर दिया कि भारत ने पाकिस्तान को अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी।

भारत ने दिया कड़ा जवाब

पाकिस्तानी मीडिया में आई उन खबरों को भारत ने पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया गया था कि भारत ने पाकिस्तान को अपने हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों के अनुसार, यह एक फर्जी और भ्रामक खबर है। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर लगभग एक बजे पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक तौर पर भारतीय हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति के लिए अनुरोध किया गया था। क्योंकि यह अनुरोध श्रीलंका को राहत सामग्री भेजने के लिए था, इसलिए भारत ने इसे तत्काल मंजूरी दी और शाम साढ़े पाँच बजे आधिकारिक रूप से पाकिस्तान को इसके बारे में सूचित कर दिया।

भारत ने इस पर मात्र चार घंटे के बहुत कम नोटिस में कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान द्वारा अपने हवाई क्षेत्र के लिए भारतीय एयरलाइंस पर लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद भी मानवीय आधार पर यह अनुमति दी है। एक अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान की मीडिया हमेशा की तरह बिना तथ्यों के प्रचार करती है और ये आरोप पूरी तरह गलत और भ्रामक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति के फैसले मानक तकनीकी, परिचालन और सुरक्षा मूल्यांकन के आधार पर लिए जाते हैं, न कि राजनीतिक विचारों से।

भीषण बाढ़ और भूस्खलन से 390 की मौत

पाकिस्तानी मीडिया द्वारा फैलायी गई यह खबर पूरी तरह गैर-जिम्मेदाराना और गलत है। श्रीलंका इस समय भीषण बाढ़ और भूस्खलन की आपदा से जूझ रहा है, जिसमें 390 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे संकट के समय मानवीय सहायता को सुलभ बनाना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। भारत ने इसी भावना के साथ पाकिस्तानी अनुरोध को मंजूरी दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com