Bigg Boss 19 Grand Finale: कब है फिनाले? मिड-वीक एविक्शन से लेकर Top 5 की पूरी डिटेल

Bigg Boss 19 Grand Finale: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले 7 दिसंबर 2025 को होगा। फिनाले वीक में एक शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन होगा, जिसके बाद टॉप 5 फाइनलिस्ट मिलेंगे। गौरव खन्ना पहले ही जगह पक्की कर चुके हैं
Bigg Boss 19 Grand Finale: कब है फिनाले? मिड-वीक एविक्शन से लेकर Top 5 की पूरी डिटेल
Salman Khan का शो खत्म होने को तैयार: BB19 Grand Finale की डेट, टाइम और शॉकिंग मिड वीक एविक्शन का ट्विस्ट
Published on
Updated on

Bigg Boss 19 Finale: सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। इस सीजन में भी कंटेस्टेंट्स के बीच खूब लड़ाई-झगड़े देखने को मिले और अब यह शो अपने ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है।

फिनाले से पहले घर में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जो फाइनलिस्ट की रेस को और भी दिलचस्प बना देगा।

ग्रैंड फिनाले कब और कहां देखें?

बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले रविवार, 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित किया जाएगा।

प्लेटफॉर्म प्रसारण का समय

टीवी (Colors Channel) रात 10:30 बजे ओटीटी (Jio Hotstar) रात 9:00 बजे

दर्शकों को यह देखना होगा कि इस सीजन की ट्रॉफी कौन-सा कंटेस्टेंट अपने नाम करता है।

शॉकिंग मिड-वीक एविक्शन का ट्विस्ट

बिग बॉस 19 अपने फिनाले वीक में एक धमाकेदार ट्विस्ट के साथ आया है। दरअसल, हफ्ते के बीच में एक कंटेस्टेंट को घर से बेघर कर दिया जाएगा, जिससे उसका टॉप 5 फाइनलिस्ट में पहुंचने का सपना अधूरा रह जाएगा। मिड-वीक एविक्शन के लिए जियो हॉट स्टार ऐप पर वोटिंग शुरू हो चुकी है। दर्शक अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को बचाने के लिए मंगलवार, 2 दिसंबर, 2025 को सुबह 10 बजे तक वोट कर सकते हैं।

कौन होंगे टॉप 5 फाइनलिस्ट?

गौरव खन्ना पहले ही 'टिकट टू फिनाले' जीतकर सुरक्षित हो चुके हैं और वह पहले फाइनलिस्ट बन गए हैं। बाकी सभी कंटेस्टेंट्स पर बाहर होने का खतरा है। यह चौंकाने वाला नॉमिनेशन ट्विस्ट सीज़न के पंद्रहवें और आखिरी हफ़्ते में आया है, जिससे बचे हुए कंटेस्टेंट्स पर दबाव बढ़ गया है।

सुरक्षित फाइनलिस्ट: गौरव खन्ना

मिड-वीक एविक्शन के लिए नॉमिनेटेड: फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, मालती चाहर, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल।

वर्तमान परफॉर्मेंस को देखते हुए, मालती चाहर मिड-वीक में एविक्ट हो सकती हैं, क्योंकि उन्होंने अन्य कंटेस्टेंट्स की तुलना में शो में कमजोर प्रदर्शन दिखाया है। अगर ऐसा होता है, तो शो को उसके टॉप 5 फाइनलिस्ट गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, प्रणित मोरे और तान्या मित्तल के रूप में मिल जाएँगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com