-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Manpa Election Nagpur Voter List Errors Dead Voters Controversy
मनपा चुनाव : मतदाता सूची में मृतकों के भी नाम, भाजपा के विधायकों, पूर्व पार्षदों सहित सभी परेशान
- Written By: प्रिया जैस
Nagpur Municipal Election: नागपुर मनपा चुनाव में मतदाता सूची की भारी गड़बड़ियां उजागर हुई। मृतकों के नाम से लेकर प्रभागों में गलत एंट्री तक, 880 से अधिक आपत्तियां दर्ज।

पार्षद धर्मपाल मेश्राम (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Voter List Errors: नागपुर। एक ओर जहां मनपा चुनाव को लेकर नागपुर महानगरपालिका में तय 50 प्रतिशत से अधिक आरक्षण होने के कारण ग्रहण लग गया है वहीं दूसरी ओर मतदाता सूची में भी लगातार खामियां उजागर होने से प्रशासन के माथे पर पसीना छूट रहा है। आलम यह है कि न केवल विरोधी दल बल्कि सत्तापक्ष भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से लेकर पूर्व पार्षदों तक इस तरह की मतदाता सूची के कारण परेशान हैं।
इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब प्रभाग-26 में वाठोडा की मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी होने की आपत्ति जताते हुए पूर्व पार्षद धर्मपाल मेश्राम ने मनपा को पत्र दिया है। इसी तरह से मतदाता सूची में 100 से अधिक मृतकों के नाम होने का बहुजन समाज पार्टी की ओर से खुलासा किया गया है।
प्रशासन का बढ़ेगा सिरदर्द
जानकारों की मानें तो पहली बार मनपा प्रशासन को मतदाता सूची में हुई खामियों में अपने स्तर पर सुधार करने की स्वतंत्रता चुनाव आयोग की ओर से दी गई है किंतु पहले की सूची भी मनपा ने ही तैयार किए जाने के कारण नई सूची सटीक होने पर आशंका जताई जा रही है। अब मतदाता सूची पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय बढ़ाए जाने के कारण लगातार बढ़ते आंकड़ों से प्रशासन का सिरदर्द भी बढ़ने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
नागपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: ई-चालान के झांसे में आकर ऑटोमोबाइल व्यापारी ने गंवाए ₹9.69 लाख!
नागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस
धर्मपाल मेश्राम ने बताया कि प्रभाग-26 के कुछ बूथों की मतदाता सूची के नाम दूसरे प्रभागों में चले जाने का खुलासा हो रहा है। उदाहरण के तौर पर प्रभाग-26 के बूथ नंबर 186 में के 466 मतदाता, बूथ नंबर 334 के सभी मतदाता और बूथ नंबर 250, 249, 236, 235, 288 के कई मतदाताओं के नाम प्रभाग-25 और प्रभाग-23 में शामिल कर दिए गए हैं।
मृत मतदाताओं के नाम की सूची
बहुजन समाज पार्टी की ओर से प्रभाग-33 की प्रारूप मतदाता सूची में 100 से अधिक मृत मतदाता होने का खुलासा किया गया। यहां तक कि पार्टी की ओर से इन मृत मतदाताओं के नामों की सूची ही उजागर कर दी गई। न्यू कैलाशनगर में इस तरह की दूषित मतदाता सूची के कारण तरह-तरह की अफवाहों का बाजार भी गर्म है।
यह भी पढ़ें – 1984 की काली रात, कैसे भोपाल में 3 घंटों में फैली तबाही, चश्मदीद ने बताई रोंगटे खड़े करने वाली कहानी
अब तक 880 आपत्तियां दर्ज
| जोन | आपत्तियां |
|---|---|
| मुख्यालय | 3 |
| लक्ष्मीनगर | 517 |
| धरमपेठ | 5 |
| हनुमाननगर | 52 |
| धंतोली | 19 |
| नेहरूनगर | 33 |
| गांधीबाग | 29 |
| सतरंजीपुरा | 30 |
| लकड़गंज | 40 |
| आसीनगर | 93 |
| मंगलवारी | 59 |
Manpa election nagpur voter list errors dead voters controversy
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














