-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Mohammad Yunus Sitting In Bangladesh Made A Big Move Sheikh Hasina Niece Tulip Siddiqui Resigned From Post Of Uk Finance Minister Know What Is Whole Matter
बांग्लादेश में बैठे मोहम्मद यूनुस ने चली बड़ी चाल, ब्रिटेन की वित्त मंत्री को देना पड़ा इस्तीफा, जानिए क्या है पूरा मामला
- Written By: अमन उपाध्याय
ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी, ट्यूलिप सिद्दीकी ने मंगलवार को वित्त मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर संपत्तियों के इस्तेमाल और भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

ट्यूलिप सिद्दीकी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
लंदन: ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की भतीजी, ट्यूलिप सिद्दीक ने मंगलवार को वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर पिछले हफ्ते भ्रष्टाचार और लंदन में उनकी संपत्तियों के इस्तेमाल को लेकर पारदर्शिता की कमी के आरोप लगे थे।
सिद्दीक ने इस्तीफे में इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उन्होंने हर मामले में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम किया है और हमेशा अधिकारियों की सलाह का पालन किया है।
प्रधानमंत्री को पत्र में दी सफाई
मंत्री पद ग्रहण करने के बाद, सिद्दीक ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने अपने पारिवारिक संबंधों और बांग्लादेश से जुड़ी भूमिका को लेकर स्पष्टीकरण दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
Hormuz Strait: होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर बड़ा हमला, IMO ने निकासी रोकी
गर्मी के टॉर्चर से तड़पा यूरोप: फ्रांस में बत्ती गुल, कई यूरोपीय देशों में ‘रेड हीट वेव’ का इमरजेंसी अलर्ट
Keir Starmer Resignation: यूके की राजनीति में बड़ा उलटफेर, ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा
UK India Trade: 15 जुलाई से लागू होगा UK FTA, 99 प्रतिशत उत्पादों पर खत्म होगा टैरिफ
पत्र में सिद्दीक ने बताया कि उनके पारिवारिक संबंध सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा हैं और जब उन्होंने मंत्री पद संभाला, तब सरकार को इन संबंधों और निजी हितों की पूरी जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों के साथ परामर्श करने पर उन्हें सलाह दी गई कि वह बांग्लादेश से संबंधित मामलों से खुद को अलग कर लें, ताकि किसी भी प्रकार के हितों के टकराव से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि वह पूरी पारदर्शिता से काम कर रही हैं और अधिकारियों की सलाह के मुताबिक अपने कामों को करती आयी हैं।
An independent review has confirmed that I have not breached the Ministerial Code and there is no evidence to suggest I have acted improperly. Nonetheless, to avoid distraction for the Government, I have resigned as City Minister. Here is my full letter to the Prime Minister. pic.twitter.com/kZeWZfEsei — Tulip Siddiq (@TulipSiddiq) January 14, 2025
संपत्तियों के उपयोग और भ्रष्टाचार पर उठी चिंताएँ
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख, मुहम्मद यूनुस, ने प्रधानमंत्री शेख हसीना के शासन में दिए गए उपहारों के उपयोग पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना था कि उन्हें और उनके परिवार को जिन संपत्तियों का उपहार दिया गया, उनका सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसके अलावा, सिद्दीक के भ्रष्टाचार में शामिल होने की बात भी सामने आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटनाएं बांग्लादेश में पूर्व सरकार के खिलाफ चल रही गबन की जांच के बीच हो रही हैं।
बांग्लादेश में भ्रष्टाचार पर जांच तेज
बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग ने ढाका के एक उपनगर में कुछ आकर्षक भूखंडों पर कथित रूप से कब्जा करने की जांच शुरू की है। इससे पहले, प्रधानमंत्री शेख हसीना के परिवार के सदस्य, जिनमें सिद्दीक भी शामिल हैं, पर रूस द्वारा वित्तपोषित परमाणु ऊर्जा परियोजना से जुड़े 5 बिलियन डॉलर के गबन का आरोप है। आयोग इन आरोपों की भी जांच कर रहा है।
लंदन में फ्लैट और संपत्तियों का मामला
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्दीक ने बांग्लादेशी व्यापारियों द्वारा खरीदी गई एक ऑफशोर कंपनी के फ्लैट में कई साल बिताए। यह फ्लैट बाद में बांग्लादेशी वकील को उपहार में दे दिया गया, जो प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी सरकार से जुड़े थे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि सिद्दीकी और उनके परिवार को अवामी लीग पार्टी के सदस्यों या उनके सहयोगियों द्वारा लंदन में अन्य संपत्तियां दी गईं या उनका उपयोग किया गया।
विदेश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
नई वित्त मंत्री नियुक्त
ब्रिटेन की लेबर पार्टी की सांसद ट्यूलिप सिद्दीक ने वित्त मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कहा कि उनका इस पद पर बने रहना सरकार के काम में रुकावट डाल सकता था, इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर ने उनके इस्तीफे को स्वीकार करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डाउनिंग स्ट्रीट ने यह भी बताया कि ट्यूलिप सिद्दीक की जगह एम्मा रेनॉल्ड्स को नई वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है।
ट्यूलिप सिद्दीक पर कोई आरोप नहीं
प्रधानमंत्री कीअर स्टार्मर ने कहा कि ट्यूलिप सिद्दीक के खिलाफ मंत्रिस्तरीय संहिता के उल्लंघन का कोई मामला नहीं है और न ही उनके द्वारा किसी वित्तीय अनियमितता का कोई सबूत मिला है। उन्होंने सिद्दीक की निर्णय लेने की क्षमता की सराहना की और यह भी कहा कि उनके लिए भविष्य में कोई भी अवसर खुला रहेगा।
सबूत न मिलने के बाद भी इस्तीफा
ब्रिटेन की राजनीति में ट्यूलिप सिद्दीक का इस्तीफा एक महत्वपूर्ण घटना है। यह फैसला पारदर्शिता और वित्तीय जिम्मेदारियों से जुड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री की ओर से उन्हें क्लीन चिट मिलने के बावजूद यह साफ हो गया है कि उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं हैं। फिर भी, सिद्दीक ने सरकार के कामकाज में किसी प्रकार की रुकावट न आने के लिए इस्तीफा दिया।
Mohammad yunus sitting in bangladesh made a big move sheikh hasina niece tulip siddiqui resigned from post of uk finance minister know what is whole matter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नर्मदापुरम नगर पालिका में 7.78 करोड़ के घोटाले का आरोप, राजस्व वसूली में हेराफेरी, दो कर्मचारियों पर FIR
Jul 12, 2026 | 04:47 PMएक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस का डबल डोज, ZEE5 की इन 5 फिल्मों और सीरीज की पूरी लिस्ट, एंटरटेनमेंट का पूरा पैकेज
Jul 12, 2026 | 04:42 PMG4 Monsoon Rally 2.0: नासिक में राष्ट्रीय मोटरस्पोर्ट्स प्रतियोगिता 18 और 19 जुलाई को होगी
Jul 12, 2026 | 04:37 PMरिवार्ड ट्रिप का खौफनाक अंत! आखिर वियतनाम में कैसे डूबी भारतीयों से भरी नाव? सच उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 04:35 PMमहाराष्ट्र के 63 लाख किसानों को मिलेगी बड़ी राहत, CM देवेंद्र फडणवीस ने की 2 लाख तक कर्जमाफी की घोषणा
Jul 12, 2026 | 04:31 PMपुणे में हिंजवड़ी-शिवाजीनगर मेट्रो के लिए और इंतजार: अब अगस्त में शुरू होने की उम्मीद; 20% बढ़ी प्रोजेक्ट लागत
Jul 12, 2026 | 04:25 PMMP DA News: मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनर्स को महंगाई भत्ते का इंतजार, 2% बढ़ोतरी की मांग तेज
Jul 12, 2026 | 04:24 PMवीडियो गैलरी

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस ने दो बार के विधायक घनश्याम तिवारी को दिया टिकट; उम्मीदवारी के बाद क्या बोले- VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:44 PM
सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच! राम मंदिर मामले में सचिन पायलट ने BJP को घेरा, नेशनल हेराल्ड से की तुलना
Jul 12, 2026 | 02:43 PM
इंदौर में पत्नी की बेरहमी से हत्या, बेटी को झूठ बोलकर फरार हुआ आरोपी पति-VIDEO
Jul 12, 2026 | 02:02 PM
उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO
Jul 12, 2026 | 01:20 PM
चंद्रशेखर आजाद का दतिया से सरकार पर हमला, अंबेडकर मूर्ति विवाद और बहुजन सम्मान का मुद्दा उठाया-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:48 PM
बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का BJP पर हमला, बोले- ‘अब अपने ही उम्मीदवार नहीं बचा पा रही पार्टी’-VIDEO
Jul 12, 2026 | 12:13 PM














