उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में बवाल, इंटर्न शिक्षिका पर अभद्रता और शिक्षक पर छात्रों से मारपीट का आरोप-VIDEO

Education News: उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में इंटर्न शिक्षिका पर छात्रों से अभद्र व्यवहार आरोप के बाद हंगामा हो गया। छात्रों ने धरना देकर आरोपी शिक्षक के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग की।

Ujjain School Controversy: उज्जैन के उत्कृष्ट विद्यालय में हुई एक विवादित घटना सामने आयी है। कक्षा 12वीं के छात्रों का आरोप है कि एक नई इंटर्न शिक्षिका ने कक्षा में उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, उन्हें अंग्रेजी न आने के लिए नीचा दिखाया और उन्हें 'छपरी' जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।

छात्रों ने बताया कि जब उन्होंने इस व्यवहार का विरोध किया और घटना की रिकॉर्डिंग की, तो रवीश पांडे सर ने छात्रों के साथ मारपीट की। बता दें कि स्कूल के अनुसार, शिक्षिका का व्यवहार छात्रों के प्रति उचित नहीं था। प्रबंधन ने शिक्षिका को इंटर्नशिप से हटा दिया है और आरोपी शिक्षक ने माफीनामा दे दिया है।

इस घटना के विरोध में छात्र स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए और आरोपी शिक्षक के इस्तीफे और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। छात्र हिंदी मीडियम के हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर अंग्रेजी में ही बात करने का दबाव बनाया गया। जिस के बाद छात्र परिषद के सदस्यों ने भी मौके पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया और स्कूल के गेट पर ताला लगाने पर प्रबंधन से सवाल किए। स्कूल प्रबंधन ने घटना की पुष्टि की है और इसे डीओ के पास उचित कार्रवाई के लिए भेजने की बात कही है। यह रिपोर्ट देखे...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com