-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Modi Calls Qatari Emir Condemns Israeli Strike On Doha
PM मोदी ने घुमाया शेख तमीम को फोन, कतर पर इजरायली हमले को लेकर जताई चिंता, बढ़ी नेतन्याहू की टेंशन
- Written By: अक्षय साहू
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से फोन पर बात की। उन्होंने इजराइल द्वारा दोहा पर किया गए हमले की आलोचना की, और इसे कतर की संप्रभुता के खिलाफ बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, शेख तमीम बिन हमद अल-थानी (फोटो- सोशल मीडिया)
PM Modi on Doha Attack: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से फोन पर बात की। पीएम ने इस दौरान हाल ही में इजराइल की ओर से कतर की राजधानी दोहा पर किए गए हवाई हमलों को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भारत, कतर जैसे मित्र देश की संप्रभुता के उल्लंघन को अस्वीकार्य मानता है।
पीएम मोदी ने बातचीत के दौरान इस बात पर जोर दिया कि क्षेत्रीय तनाव को कम करने और मुद्दों के समाधान के लिए बातचीत व कूटनीति ही एकमात्र रास्ता है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता का समर्थन करता है और आतंकवाद के हर रूप और अभिव्यक्ति के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है।
हमला कतर की संप्रभुता का उल्लंघन: मोदी
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि, “कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी से बातचीत की और दोहा में हुए हमलों पर गहरी चिंता व्यक्त की। भारत कतर की संप्रभुता के उल्लंघन की कड़ी निंदा करता है।” पीएम मोदी के इस बयान से इजराइली प्रधानमंत्री की बेंजामिन नेतन्याहू की मुस्किलें बढ़ गई है। क्योंकि अक्सर भारत इजराइल के पक्ष लेता नजर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi New Zealand Visit: हाका, कथक और ‘किआ ओरा’ के साथ दिखा भारतीय और माओरी संस्कृति का अनूठा संगम- PHOTOS
वियतनाम नाव हादसा: PM मोदी-राजनाथ सिंह ने जताई संवेदना, दूतावास ने जारी की मृतकों की लिस्ट
वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन
कश्मीर के हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन, हिजबुल कमांडर का बड़ा दावा; वायरल VIDEO से खुली पाकिस्तान की पोल
Spoke with Amir of Qatar Sheikh Tamim Bin Hamad Al-Thani and expressed deep concern at the attacks in Doha. India condemns the violation of the sovereignty of the brotherly State of Qatar. We support resolution of issues through dialogue and diplomacy, and avoiding escalation.… — Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2025
दोहा में हुए इन हमलों में छह लोगों की मौत हुई, जिनमें से अधिकांश उस इलाके में थे जहाँ विदेशी दूतावास और स्कूल स्थित हैं। इज़राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा, “इज़राइल ने इसे शुरू किया, इज़राइल ने इसे अंजाम दिया, और इज़राइल इसकी पूरी ज़िम्मेदारी लेता है।” कतर ने इस हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह हमास के राजनीतिक मुख्यालय को निशाना बनाकर किया गया। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने इसे अंतरराष्ट्रीय कानूनों और मानदंडों का गंभीर उल्लंघन बताया।
यह भी पढ़ें: तख्तापलट के बाद नेपाल को मिलेगी पहली महिला PM! बालेन का पत्ता साफ, आगे आया सुशीला कार्की का नाम
हमास नेताओं को बनाया था निशाना
इजराइली रक्षा बल (IDF) और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी (ISA) ने मंगलवार को दोहा पर हमला किया था। IDF ने हमले को लेकर कहा था कि, इस हमले में हमास नेताओं का निशाना बनाया गया है, जिन्होंने 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमले की योजना बनाई थी। हालांकि इजराइल ने हमले की सटीक स्थान के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की थी।
Modi calls qatari emir condemns israeli strike on doha
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














