Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल

Daily Horoscope: 12 जुलाई 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं लेकर आया है। जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, शुभ रंग, शुभ अंक और व्यापार भविष्य।
Aaj Ka Rashifal 12 July 2026
आज का राशिफल 12 जुलाई 2026 (सौ. AI Generated Image)
Updated on

Daily Horoscope 12 July 2026: रविवार का दिन कई राशियों के लिए नई उपलब्धियां और सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। कुछ लोगों को करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलेगी, जबकि कुछ जातकों को खर्च, स्वास्थ्य और निर्णयों में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

आज जन्मे बालक का फल

आज जन्म लेने वाला बालक स्वस्थ, सुंदर, हष्ट-पुष्ट, गंभीर, महत्वाकांक्षी और उदार स्वभाव का होगा। परोपकारी और ईमानदार रहेगा। शिक्षा उत्तम होगी तथा महत्वपूर्ण विषयों का अच्छा ज्ञान प्राप्त करेगा। जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करेगा और ईश्वर के प्रति गहरी आस्था रखेगा।

मेष

उच्च शिक्षा से जुड़े कार्यों के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे और मन प्रसन्न रहेगा।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

वृषभ

रिश्तों को समझदारी से निभाने में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं। संपत्ति और कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 6

मिथुन

सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। लंबे समय से उलझे मामले सुलझने की संभावना है। आर्थिक चिंताएं बनी रह सकती हैं। संपत्ति संबंधी कार्यों में अधिक मेहनत करनी पड़ेगी।

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 5

कर्क

परिवार में किसी शुभ कार्य का निर्णय हो सकता है। समय पर कार्य पूरे करने का प्रयास करें। दिनचर्या नियमित रहेगी और पारिवारिक सामंजस्य बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 3

सिंह

आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। व्यवसायिक कार्यों के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अतिथि के आगमन से घर में खुशी का माहौल रहेगा।

शुभ रंग: सुनहरा

शुभ अंक: 1

कन्या

दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें। यात्रा और प्रवास पर खर्च बढ़ सकता है।

शुभ रंग: हल्का हरा

शुभ अंक: 5

तुला

कामकाज में आ रही बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। लंबे समय से सोचे हुए कार्य पूरे होने के योग हैं। पूजा-पाठ और सामाजिक कार्यों पर खर्च हो सकता है।

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

वृश्चिक

संतान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। मानसिक तनाव और व्यर्थ की चिंता दूर होगी। मन में शांति और प्रसन्नता बनी रहेगी।

शुभ रंग: गहरा लाल

शुभ अंक: 9

धनु

आजीविका में लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान मिलेगा। कोई शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। विवादों से दूरी बनाए रखें।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

मकर

विवादित मामलों का समाधान निकल सकता है। लाभदायक सौदे हाथ लगने की संभावना है। कार्यों में सावधानी रखें और जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें।

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

कुंभ

अनावश्यक खर्च परेशानी बढ़ा सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च होगा। व्यापार और व्यवसाय में बदलाव के संकेत हैं। रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है।

शुभ रंग: नारंगी

शुभ अंक: 2

मीन

दूसरों की परेशानियों को समझने और सहयोग करने का अवसर मिलेगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। मित्रों के सहयोग से समस्याओं का समाधान होगा। लाभदायक अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 7

व्यापार भविष्य

आषाढ़ कृष्ण त्रयोदशी को रोहिणी एवं मृगशिरा नक्षत्र के प्रभाव से सरसों, अरंडी, कपास, सोना, चांदी, जूट, पाट, बारदाना और हैसियन के भाव में तेजी का रुख रह सकता है। वहीं धान्य वर्ग में मंदी की संभावना बनी रहेगी।

भाग्यांक: 3712

Navbharat Live
navbharatlive.com