-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Business »
- Mukesh Ambani Will Meet Trump Today
कतर के दोहा में होगा मुकेश अंबानी और डोनाल्ड ट्रंप का मिलन, बिजनेस पर होगी चर्चा
- Written By: अपूर्वा नायक
आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कतर के दोहा में डिनर पार्टी का हिस्सा होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि इस डिनर पार्टी में भारतीय बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी शामिल होने वाले हैं।

मुकेश अंबानी और डोनाल्ड ट्रंप (सौ. सोशल मीडिया )
एशिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी आज कतर के दोहा में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात करने वाले हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये जानकारी मिली है कि रिलायंस दोनों देशों के प्रमुखों के साथ अपने संबंधों को बढ़ावा देना चाह रहे हैं।
कतर के सॉवरेन वेल्थ फंड कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी यानी क्यूआईए ने रिलायंस के रिटेल वेंचर्स में बड़ा इंवेस्टमेंट किया है। साथ ही गूगल और मेटा जैसी बड़ी अमेरिकी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ भी रिलायंस कंपनी की कई बिजनेस पार्टनरशिप हैं।
ट्रंप के साथ कर सकते हैं डिनर
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुकेश अंबानी दोहा के लुसैस पैलेस में ट्रंप के लिए रखी गई डिनर पार्टी में भी साथ शामिल होने वाले हैं। हालांकि इस दौरान उनका इंवेस्टमेंट और बिजनेस को लेकर किसी भी प्रकार की कोई बात करने की उम्मीद नहीं है। आपको बता दें कि ट्रंप इन दिनों गल्फ देशों की यात्रा पर है। इस दौरान मंगलवार, 13 मई को उनको पहला पड़ाव सऊदी अरब में हुआ था। उन्होंने सऊदी के साथ 142 अरब डॉलर की अब तक की सबसे बड़ी डिफेंस डील की है। अब उनका अगला पड़ाव कतर और यूएई होने वाला हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Trump Iran Warning: सीजफायर खत्म हुआ लेकिन बातचीत रहेगी जारी, ट्रंप की ईरान को चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
‘मेरी हत्या की कोशिश की तो…’, ट्रंप की ईरान को अंतिम चेतावनी, कहा- लॉक्ड एंड लोडेड हैं 1000 मिसाइलें
रिटेल के बाद अब होलसेल महंगाई में भी आयी गिरावट, सस्ते हो जाएगे खाने की थाली के दाम
दूसरे बड़े कारोबारी भी शामिल
बताया जा रहा है कि इस पॉलिटिकल डिनर में लंदन में रहने वाले एक दूसरे भारतीय बिजनेसमैन भी शामिल होंगे, जो ट्रंप और कतर सरकार दोनों के करीबी भी शामिल हैं। आपको बता दें कि फरवरी में कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी भी भारत दौरे पर आए थे। उस दौरान उन्होंने देश के अलग-अलग बिजनेस में 10 अरब डॉलर का इंवेस्टमेंट करने की प्रतिबद्धता जताई थी। ट्रंप गुरूवार को कतर से यूएई की यात्रा करने वाले हैं। आपको बता दें कि ये अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की पहली बड़ी विदेश यात्रा होने वाली हैं।
Mukesh ambani will meet trump today
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM













