वियतनाम नाव हादसा: सभी भारतीय यात्रियों के नाम सामने आए, प्रशासन ने जारी की हेल्पलाइन

Boat Accident: वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीयों की मौत हो गई। घटना के बाद भारतीय दूतावास ने मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।
Vietnam Boat Accident Indian Passengers Names Released Helpline Number Issued
वियतनाम नाव हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Vietnam Boat Accident: वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलटने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नाव में 32 भारतीय पर्यटक, तीन क्रू सदस्य और एक अन्य कर्मचारी सहित कुल 36 लोग सवार थे। हादसे के बाद वियतनाम के तटरक्षक बल और स्थानीय प्रशासन ने बड़े स्तर पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। स्थानीय प्रशासन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

भारतीय दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

भीषण हादसे की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास तुरंत एक्शन मोड में आ गया है। प्रभावित परिवारों की मदद और पल-पल की सटीक जानकारी साझा करने के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में विशेष इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ताकि संकट की इस घड़ी में अपनों से दूर घबराए परिवारों को तुरंत राहत और सहायता पहुंचाई जा सके। हो ची मिन्ह सिटी में स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास में +84 36 281 7930, +84 91 552 3714 और +84 33 452 0414 पर संपर्क किया जा सकता है। वहीं, हनोई में बनाए गए कंट्रोल रूम के लिए +84 91 308 9165 नंबर जारी किया गया है।

राहत और बचाव अभियान जारी

दुर्घटना की सूचना मिलते ही वियतनाम के बॉर्डर गार्ड, तटरक्षक बल और स्थानीय बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। गोताखोरों और बचाव नौकाओं की मदद से यात्रियों को निकालने का अभियान चलाया गया। भारतीय दूतावास ने भी राहत कार्यों में समन्वय के लिए विशेष टीमें घटनास्थल पर भेजने की जानकारी दी है। साथ ही, वियतनाम में भारत के राजदूत स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

घटना के बाद कई मीडिया रिपोर्टों में नाव पर सवार भारतीयों के नामों की सूची जारी होने का दावा किया गया है। हालांकि, संबंधित अधिकारियों या भारतीय दूतावास की ओर से अब तक सभी यात्रियों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक नहीं की गई है। ऐसे में मृतकों, घायलों और यात्रियों की पहचान से जुड़ी जानकारी आधिकारिक पुष्टि के बाद ही स्पष्ट होगी।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय प्रशासन के अनुसार, यह स्पीडबोट दोपहर करीब 1 बजे होन मे रुट क्षेत्र से एन थोई पोर्ट की ओर लौट रही थी। प्रारंभिक जानकारी में बताया गया है कि रास्ते में नाव में तकनीकी खराबी आने के बाद वह समुद्र में पलट गई, जिससे सभी यात्री पानी में गिर गए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com