ब्रिटेन में शाही भूचाल! एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर किंग चार्ल्स का कड़ा एक्शन, भाई प्रिंस को घर से निकाला

Epstein Files News In Hindi: किंग चार्ल्स ने जेफरी एपस्टीन फाइल्स में नए खुलासे होने के बाद प्रिंस एंड्रयू को 'रॉयल लॉज' से बाहर निकाल दिया है। यह कदम राजशाही की साख बचाने के लिए उठाया गया है।
Royal turmoil in Britain! King Charles takes strong action after being named in the Epstein files, expelling his brother Prince Andrew from the palace.
किंग चार्ल्स और प्रिंस एंड्रयू, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

King Charles Action Prince Andrew: ब्रिटेन के शाही परिवार में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। किंग चार्ल्स III ने अपने छोटे भाई प्रिंस एंड्रयू के खिलाफ एक अत्यंत सख्त और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए उन्हें उनके आलीशान आधिकारिक आवास से बेदखल कर दिया है।

यह फैसला विवादास्पद अमेरिकी व्यवसायी जेफरी एपस्टीन से जुड़े नए और गंभीर दस्तावेज़ सार्वजनिक होने के बाद लिया गया है। शाही सूत्रों के अनुसार, प्रिंस एंड्रयू को विंडसर एस्टेट में स्थित उनके भव्य बंगले 'रॉयल लॉज' को खाली करने का आदेश दिया गया है।

30 कमरों वाले बंगले से विदाई

प्रिंस एंड्रयू पिछले कई दशकों से इस आलीशान जॉर्जियन शैली के बंगले में रह रहे थे जिसमें लगभग 30 कमरे हैं। हालांकि वह इस घर में और अधिक समय तक रुकना चाहते थे लेकिन एपस्टीन फाइल्स में उनके खिलाफ आपत्तिजनक सामग्री और तस्वीरें सामने आने के बाद उन पर दबाव काफी बढ़ गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार की रात वह अंधेरे में बेहद गुपचुप तरीके से विंडसर से बाहर निकले। किंग चार्ल्स ने उन्हें फिलहाल नॉरफॉक स्थित सैंड्रिंघम एस्टेट के एक छोटे कॉटेज में स्थानांतरित कर दिया है।

राजशाही की छवि और पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता

किंग चार्ल्स का यह कड़ा फैसला राजशाही की गरिमा और छवि को धूमिल होने से बचाने के एक बड़े प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। किंग ने स्पष्ट किया है कि उनकी प्राथमिकता यौन शोषण के पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना है। पिछले साल अक्टूबर में ही किंग चार्ल्स ने एंड्रयू से 'प्रिंस' की उपाधि छीन ली थी और तभी रॉयल लॉज खाली कराने का मन बना लिया था। शाही परिवार अब यह सुनिश्चित करना चाहता है कि एंड्रयू के साथ जुड़े विवादों का असर भविष्य की राजशाही पर न पड़े।

कानूनी मुश्किलें और पुलिस की जांच

प्रिंस एंड्रयू की मुश्किलें केवल घर जाने तक ही सीमित नहीं हैं। अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी नई एपस्टीन फाइल्स के आधार पर ब्रिटेन की थेम्स वैली पुलिस ने एंड्रयू के खिलाफ एक नए आरोप की समीक्षा शुरू कर दी है। हालांकि एंड्रयू लगातार किसी भी गलत काम में शामिल होने से इनकार करते रहे हैं लेकिन इतिहास उनके पक्ष में नहीं रहा है।

2019 में एपस्टीन कांड के चलते ही उन्हें उनकी सभी शाही जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद 2022 में उन्होंने वर्जीनिया जिउफ्रे द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के मुकदमे को अदालत के बाहर एक समझौता कर खत्म किया था हालांकि उन्होंने उन आरोपों को कभी स्वीकार नहीं किया। शाही सूत्रों का कहना है कि अब प्रिंस एंड्रयू विंडसर में नियमित रूप से नजर नहीं आएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com