Ram Charan की ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट फाइनल, नए पोस्टर में दिखा रफ-टफ अवतार

Ram Charan Upcoming Movie: राम चरण की मोस्ट अवेटेड पैन-इंडिया फिल्म ‘पेड्डी’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। नए पोस्टर में एक्टर का रफ-टफ अवतार फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहा है।
Ram Charan Peddi Release Date
राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Charan Peddi Release Date: ग्लोबल स्टार राम चरण की अपकमिंग फिल्म ‘पेड्डी’ के ऐलान के बाद से ही यह सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। दमदार अनाउंसमेंट वीडियो से लेकर शानदार फर्स्ट लुक पोस्टर, टीजर और सुपरहिट गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ फिल्म से जुड़ा हर अपडेट फैंस की उत्सुकता को लगातार बढ़ाता रहा है। अब मेकर्स ने दर्शकों को एक और बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

30 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक

मेकर्स ने हाल ही में ‘पेड्डी’ का एक नया दमदार पोस्टर जारी किया है, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट भी कन्फर्म कर दी गई है। यह पैन-इंडिया फिल्म 30 अप्रैल 2026 को वीकेंड पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस तारीख के साथ ‘पेड्डी’ को 2026 की सबसे बड़ी और ग्रैंड रिलीज़ में से एक माना जा रहा है।

नए पोस्टर में दिखा राम चरण का खतरनाक लुक

जारी किए गए पोस्टर में राम चरण एक बेहद इंटेंस और रफ-टफ अवतार में नजर आ रहे हैं। लंबे बाल, घनी दाढ़ी, खून से सना चेहरा और धूल में लिपटा लुक उनके पावरफुल किरदार की झलक देता है। भीड़ के बीच खड़े राम चरण की मौजूदगी साफ तौर पर एक मास एंटरटेनर और जबरदस्त एक्शन-ड्रामा की ओर इशारा करती है।

पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, “उसके आने की तारीख बदल सकती है, लेकिन उसका जज़्बा और ताकत नहीं। PEDDI वर्ल्डवाइड रिलीज 30 अप्रैल 2026।”

‘चिकिरी चिकिरी’ ने बनाया रिकॉर्ड

फिल्म का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था। महज 24 घंटे में इस ट्रैक ने 46 मिलियन व्यूज़ हासिल किए। अब तक यह गाना अलग-अलग भाषाओं में यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज और 20 लाख से अधिक लाइक्स बटोर चुका है। इस गाने को म्यूजिक लीजेंड ए. आर. रहमान ने कंपोज़ किया है, जबकि इसमें मोहित चौहान की आवाज और बालाजी के लिखे बोल जान डालते हैं।

फिल्म में ये सितारे आएंगे नजर

‘पेड्डी’ का निर्देशन बुची बाबू सना कर रहे हैं। फिल्म में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दमदार कास्ट और भव्य स्केल के चलते ‘पेड्डी’ पहले से ही 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार हो चुकी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com