Border 2 के तूफान में भी डटी ‘मर्दानी 3’, रानी मुखर्जी की फिल्म ने 6 दिन में कमाए इतने करोड़

Rani Mukerji Movie Collection: रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है। बॉर्डर 2 जैसी बड़ी फिल्म के सामने भी इस कॉप ड्रामा ने 6 दिन में 23 करोड़ कमा लिए हैं।
Mardaani 3 Box Office Collection
रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 कलेक्शन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mardaani 3 Box Office Collection: रानी मुखर्जी एक बार फिर दमदार कॉप अवतार में बड़े पर्दे पर वापसी कर चुकी हैं। यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मर्दानी 3’ में वह तीसरी बार एसएसपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही दर्शकों में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिला था, जो अब बॉक्स ऑफिस पर भी नजर आ रहा है।

बॉर्डर 2 के सामने भी कायम मर्दानी 3

रिलीज के बाद फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। ओपनिंग डे पर जहां फिल्म ने करीब 4 करोड़ रुपये की कमाई की, वहीं दूसरे दिन इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला और कलेक्शन 6.25 करोड़ तक पहुंच गया। दो दिन में ही फिल्म ने 10 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। तीसरे दिन मर्दानी 3 ने 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। खास बात यह रही कि फिल्म को उसी वक्त ‘बॉर्डर 2’ जैसी मेगा बजट वॉर ड्रामा से कड़ी टक्कर मिल रही थी। इसके बावजूद मर्दानी 3 का बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना काबिले तारीफ माना जा रहा है।

छठे दिन की कमाई आई सामने

अब फिल्म के छठे दिन के अर्ली ट्रेंड्स भी सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को मर्दानी 3 ने करीब 96 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कुल कमाई 23.31 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। सीमित बजट और कंटेंट-ड्रिवन फिल्म के लिहाज से यह आंकड़ा मजबूत माना जा रहा है।

क्या है मर्दानी 3 की कहानी?

यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में रानी मुखर्जी के साथ जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी आयुष गुप्ता ने लिखी है। कहानी SSP शिवानी शिवाजी रॉय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 लड़कियों के केस की जांच में जुटी हैं।

गौरतलब है कि मर्दानी फ्रेंचाइज़ी की पहली फिल्म साल 2014 में प्रदीप सरकार के निर्देशन में रिलीज हुई थी, जबकि मर्दानी 2 का निर्देशन गोपी पुथरन ने किया था।

बॉर्डर 2 का दबदबा बरकरार

दूसरी ओर, सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने 13वें दिन 2.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक इसकी कुल कमाई 288.96 करोड़ रुपये हो चुकी है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म जल्द ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com