-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Israel Adopts Path Of Negotiation To Avoid Tariffs Will Meet Trump Soon
दबाव में इजरायल! नेतन्याहू ने पकड़ी कूटनीति की राह, ट्रंप से करेंगे जल्द मुलाकात
- Written By: अमन उपाध्याय
Netanyahu Trump Meeting: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू जल्द ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में व्यापारिक शुल्क (टैरिफ), ईरान के परमाणु संकट और गाज़ा क्षेत्र की स्थिति पर..

डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह दुनियाभर के कई देशों पर नए टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने लगभग 60 देशों पर शुल्क लागू किए हैं। ट्रंप के इस कदम पर कुछ देशों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, जबकि चीन जैसे कुछ देशों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अमेरिका पर जवाबी शुल्क लगाने की बात कही है। वहीं, अमेरिका का करीबी सहयोगी देश इजरायल इस मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत करने का रास्ता अपना रहा है। अमेरिका द्वारा इजरायल पर 17 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद, इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस विषय पर चर्चा के लिए अमेरिका रवाना हो रहे हैं।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सोमवार को अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं। इस दौरान वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से वाइट हाउस में मुलाकात कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो वह टैरिफ के मुद्दे पर ट्रंप से मिलने वाले पहले विदेशी नेता होंगे। इस बैठक में नेतन्याहू और ट्रंप के बीच टैरिफ के अलावा ईरान के परमाणु कार्यक्रम और गाजा की स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है।
नेतन्याहू ने की ट्रंप से फोन पर बात
डोनाल्ड ट्रंप के रवैये को भांपते हुए इजरायल ने पहले ही अमेरिका से आने वाले सामान पर टैरिफ हटाने का फैसला कर लिया था। इजरायली सरकार को उम्मीद थी कि ऐसा करने से वह अमेरिकी टैरिफ से बच सकेगी, लेकिन ट्रंप ने इसके बावजूद इजरायल पर 17 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। एक रिपोर्ट के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत की। जब नेतन्याहू ने टैरिफ का मुद्दा उठाया, तो ट्रंप ने इस पर विस्तार से चर्चा के लिए उन्हें व्हाइट हाउस आने का न्योता दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
China Flood Snakes: चीन में बाढ़ से टूटा फार्म, सड़कों पर तैरने लगे 900 जहरीले सांप, लोग दहशत में
कांगो में इबोला का ‘साइलेंट’ प्रहार: सरकारी आंकड़ों से 4 गुना भयावह हो सकता है संक्रमण, WHO ने जारी की चेतावनी
क्यूबा में फिर पसरा अंधेरा, एक हफ्ते में दूसरी बार पूरा देश ब्लैकआउट; ट्रंप की तेल नाकाबंदी से मचा हाहाकार
विदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बढ़े टैरिफ को लेकर नेतन्याहू जाएंगे अमेरिका
इजरायली अधिकारियों और व्हाइट हाउस के एक प्रतिनिधि ने शनिवार को बताया कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू आगामी सोमवार को व्हाइट हाउस जाएंगे, जहां उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होगी। इस बैठक में दोनों नेता टैरिफ (शुल्क) से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। गाजा में युद्ध छिड़ने के बाद यह नेतन्याहू की अमेरिका की चौथी यात्रा होगी, जबकि ट्रंप के जनवरी में राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनका दूसरा वॉशिंगटन दौरा होगा। सभी की नजर इस पर टिकी है कि क्या ट्रंप इजरायल को टैरिफ में छूट देंगे या नहीं।
अमेरिका की इस यात्रा के दौरान नेतन्याहू ट्रंप की नई टैरिफ नीति पर सीधे चर्चा करने वाले पहले विदेशी नेता बन जाएंगे, जिसमें इजरायली उत्पादों पर 17% शुल्क शामिल है। हालांकि नेतन्याहू के कार्यालय ने इस दौरे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन व्हाइट हाउस के एक अधिकारी और तीन इजरायली अधिकारियों ने इस यात्रा की पुष्टि की है।
Israel adopts path of negotiation to avoid tariffs will meet trump soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दतिया उपचुनाव: अपनी ही पार्टी ने काटा टिकट, तो आगे आई शिवसेना UBT, नरोत्तम मिश्रा को दिया खुला ऑफर
Jul 11, 2026 | 01:46 PMAnupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
Jul 11, 2026 | 01:44 PMगोंदिया में खाद कंपनियों की मनमानी से विवाद; यूरिया के साथ दूसरा उर्वरक लेने की अनिवार्यता से विक्रेता परेशान
Jul 11, 2026 | 01:43 PMAIADMK में बड़ी बगावत के संकेत! पलानीस्वामी की बैठक में नेताओं ने खोल दिया मोर्चा, नेतृत्व को दी बड़ी चेतावनी
Jul 11, 2026 | 01:41 PM‘भारत और हमारा DNA एक…’, अफगान के मंत्री का बड़ा बयान; पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन!
Jul 11, 2026 | 01:41 PMमुंबई नेस्को कॉन्सर्ट ड्रग्स केस में बड़ी कार्रवाई, मास्टरमाइंड का जुड़वां भाई निक खेमलानी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 01:40 PMAnimesh Kujur: अनिमेष कुजूर ने रचा इतिहास, विदेश में 100 मीटर में सबसे तेज दौड़ने वाले पहले भारतीय बने
Jul 11, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM













