- Hindi News »
- World »
- Iran Using Inflatable Decoys And Paintings To Confuse Israel
गुब्बारे वाले टैंक और हेलीकॉप्टर की पेंटिंग… क्या ईरान के बिछाए जाल में फंस रहा है इजरायल?
Inflatable Tank Decoy: ईरान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे गुब्बारे वाले टैंक और हेलीकॉप्टर की पेंटिंग ने इजरायल को उलझन में डाल दिया है, जिससे उसकी करोड़ों की मिसाइलें बर्बाद होने का दावा किया जा रहा है।
- Written By: प्रिया सिंह

ईरान द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे गुब्बारे वाले टैंक और हेलीकॉप्टर की पेंटिंग (सोर्स-सोशल मीडिया)
Iran Using Inflatable Decoys Tanks: मिडिल ईस्ट के युद्ध के मैदान में इन दिनों केवल असली हथियार ही नहीं बल्कि गुब्बारे और पेंटिंग भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दावा किया जा रहा है कि ईरान ने अपनी असली सैन्य ताकत को छिपाने के लिए जमीन पर विमानों की डमी पेंटिंग और गुब्बारे वाले टैंक तैनात किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लोग इजरायल की करोड़ों की मिसाइलों के बेकार होने पर सवाल उठा रहे हैं। यह ‘डमी वॉरफेयर’ दुनिया के सबसे आधुनिक रडार और मिसाइल सिस्टम को भ्रमित करने की एक सोची-समझी रणनीति मानी जा रही है।
करोड़ों की मिसाइल और मामूली पेंटिंग
सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में इजरायल द्वारा नष्ट किए गए विमानों को लेकर यह कहा जा रहा है कि वे महज जमीन पर बनी पेंटिंग थीं। आमतौर पर एक इजरायली मिसाइल की कीमत लगभग 3 मिलियन डॉलर यानी करीब 25 करोड़ रुपये होती है, जिसे ईरान मामूली खर्च में बर्बाद कर रहा है। यूजर्स का तर्क है कि अगर वे असली हेलीकॉप्टर होते तो धमाके के बाद उनके पंख उड़ते, लेकिन वहां सब कुछ पहले जैसा ही स्थिर दिखाई दिया।
चीन से आए लाखों गुब्बारे वाले टैंक
चर्चा है कि ईरान ने दुश्मन को गुमराह करने के लिए चीन से लगभग 9 लाख से ज्यादा गुब्बारे वाले टैंक और मिसाइल लॉन्चर मंगवाए हैं। इन डमी टैंकों को लकड़ी, रबर और थर्मल पेंट की मदद से बनाया गया है ताकि ऊपर से देखने पर ये बिल्कुल असली सैन्य साजोसामान लगें। इस तरह के ‘ऑप्टिकल इल्यूजन’ से दुश्मन के महंगे रडार सिस्टम को यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि निशाना असली है या नकली।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका ने भारत को दी रूसी तेल खरीदने की छूट, कहा- मुश्किल समय में भारत एक जिम्मेदार साथी
पश्चिम एशिया में शांति की पहल: पुतिन ने की ईरानी राष्ट्रपति से बात, तनाव कम करने की अपील
होर्मुज बना ‘डेथ वैली’… ईरान बिछा रहा समुद्री माइंस, ट्रंप का दावा- 16 जहाजों को मार गिराया
नवभारत संपादकीय: शेयर मार्केट पर पड़ती मंदी की मार
क्या एक्सपर्ट्स मानते हैं ईरान की बात?
हालांकि कई रक्षा विशेषज्ञ ईरान के इन दावों को पूरी तरह सच नहीं मानते और इसे केवल मनोवैज्ञानिक युद्ध का हिस्सा करार देते हैं। उनका कहना है कि आधुनिक मिसाइलों के थर्मल सेंसर और परछाई को केवल एक साधारण पेंटिंग से धोखा देना लगभग असंभव काम है। ईरान ने अपने असली लड़ाकू विमानों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अंडरग्राउंड सुरंगों में छिपा दिया है और ऊपर केवल डमी रखी हैं।
यह भी पढ़ें: Canada: टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पीएम मार्क कार्नी ने की कड़ी निंदा
युद्ध में धोखे की पुरानी परंपरा
दुश्मन को गुमराह करने के लिए नकली सैन्य साजोसामान का इस्तेमाल दशकों पुराना है, लेकिन ईरान ने इसे नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। वर्तमान में मिडिल ईस्ट के आसमान में गरज रही आधुनिक मिसाइलों के बीच यह सस्ता तरीका अमेरिका और इजरायल के लिए सिरदर्द बन गया है।, ईरान की यह चालाकी न केवल दुश्मन का आर्थिक नुकसान कर रही है बल्कि वैश्विक स्तर पर उसकी तकनीकी श्रेष्ठता पर भी सवाल उठा रही है।
Iran using inflatable decoys and paintings to confuse israel
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
टेस्ट ड्राइव के दौरान बेकाबू हुई Tata Sierra, हवा में उछलकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरी; देखें VIDEO
Mar 11, 2026 | 11:20 AMजिला प्रशासन की अपील, बढ़ती गर्मी को लेकर नागरिकों के लिए एडवाइजरी; दोपहर 12 से 3 बजे तक बाहर निकलने से बचें
Mar 11, 2026 | 11:19 AMसोशल मीडिया पर बदनामी रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार सख्त, डीजीपी की अगुवाई में बनेगी समिति
Mar 11, 2026 | 11:15 AM21 दिन का ‘लॉक-इन’ पीरियड! एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर सरकार का नया फरमान, जानें पूरी डिटेल
Mar 11, 2026 | 11:08 AM13 साल से बेड पर पड़े हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट ने दे दी इच्छामृत्यु की इजाजत, फैसला पढ़ते हुए रो पड़े जज
Mar 11, 2026 | 11:08 AMCM फडणवीस ने सूर्यकुमार यादव और शिवम दुबे को किया सम्मानित, T20 World Cup 2026 में ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई
Mar 11, 2026 | 11:04 AMछत्रपति संभाजीनगर: जल जीवन मिशन में 89 लाख की अनियमितता उजागर, दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई
Mar 11, 2026 | 11:02 AMवीडियो गैलरी

सेना में भर्ती हुआ दोस्त, तो साथी ने कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया; देखें भावुक कर देने वाला VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:44 PM
‘कोई खुद को संविधान से ऊपर न समझे, स्पीकर का फैसला ही अंतिम’, संसद में किरेन रिजिजू का विपक्ष पर पलटवार
Mar 10, 2026 | 09:38 PM
देशभर में ESMA लागू, तेल और गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला; हड़ताल पर रहेगी पाबंदी- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:33 PM
उज्जैन में संतों के खिलाफ साजिश! चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर को हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश, साध्वी पर FIR
Mar 10, 2026 | 09:27 PM
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरें महज अफवाह! एसोसिएशन ने कहा-घबराएं नहीं, हमारे पास पर्याप्त स्टॉक- VIDEO
Mar 10, 2026 | 09:23 PM
कमर्शियल LPG की कमी से होटल-रेस्टॉरेंट इंडस्ट्री में चिंता, बंद होने की चेतावनी, देखें वीडियो
Mar 10, 2026 | 02:12 PM














