- Hindi News »
- World »
- Four Indians Burnt Alive In A Horrific Road Accident In Texas
US News: टेक्सास में भीषण हादसा, चार भारतीय जिंदा जले, कई घायल
ह्यस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस हादसे में चार भारतीयों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत का महावाणिज्य दूतावास दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों और समुदाय से जुड़े संगठनों के लगातार संपर्क में है
- Written By: साक्षी सिंह

टेक्सास में हादसे की तस्वीर
ह्यूस्टन: अमेरिका के टेक्सास में बीते सप्ताह हुए एक भीषण सड़क हादसे में चार भारतीयों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त हैदराबाद के कुकटपल्ली उपनगर के आर्यन रघुनाथ ओरमपट्टी, उसके दोस्त फारूक शेख, एक अन्य तेलुगु छात्र लोकेश पलाचरला और तमिलनाडु की दर्शिनी वासुदेव के रूप में की गई है।
कॉलिन काउंटी के शेरिफ कार्यालय के मुताबिक, यह हादसा डलास के पास अन्ना में व्हाइट स्ट्रीट पर उत्तर की तरफ यूएस-75 से थोड़ी दूरी पर हुआ और इसमें पांच वाहन शामिल थे।
ये भी पढ़ें:-PM Modi की ब्रुनेई दौरे पर सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर बनी बात, जानें यहां
सम्बंधित ख़बरें
कभी कान को छूकर निकली गोली, तो कभी फोर्कलिफ्ट से साजिश; जानें ट्रंप पर कब-कब हुए जानलेवा हमले
300 कमांडो और सैन्य-ग्रेड सुरक्षा भी फेल? मौत को छूकर निकले डोनाल्ड ट्रंप, खुद बताया उस खौफनाक मंजर का सच
होटल की लॉबी में कैसे घुसा हमलावर, ट्रंप के करीब तक पहुंची गोलियां? वॉशिंगटन हिल्टन में गोलीबारी का पूरा सच
दुश्मनी खत्म या…सालों बाद पत्रकारों के बीच पहुंचेंगे ट्रंप! व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में होंगे शामिल
ह्यस्टन में भारत के महावाणिज्य दूत डीसी मंजूनाथ ने इस हादसे में चार भारतीयों की मौत की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि भारत का महावाणिज्य दूतावास दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों और समुदाय से जुड़े संगठनों के लगातार संपर्क में है और उन्हें पूर्ण सहायता उपलब्ध करा रहा है।
प्रारंभिक मीडिया रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर को जब यह दुर्घटना हुई, तब राजमार्ग पर वाहनों की कतार लगी थी, जिनमें एक एसयूवी भी शामिल थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर एसयूवी के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी तीन अन्य वाहनों से जा भिड़ी, जिससे उसमें भीषण आग लग गई और उसमें सवार चार लोग जिंदा जल गए।
अधिकारियों के अनुसार, मृतकों के शव बुरी तरह से झुलस गए थे, इसलिए उनकी शिनाख्त करने में कई दिन लग गए। उन्होंने बताया कि हादसे में कई लोग घायल हो गए, लेकिन उनकी वास्तविक संख्या स्पष्ट नहीं है। घायलों को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं।
अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वाले ओरमपट्टी और शेख डलास में एक रिश्तेदार से मिलने के बाद लौट रहे थे, जबकि पलाचरला अपनी पत्नी से मुलाकात के लिए बेंटनविले जा रहे थे। वहीं, टेक्सास विश्वविद्यालय से परास्नातक दर्शिनी अपने चाचा से मिलने के लिए अरकंसास जा रही थी। महावाणिज्य दूत मंजूनाथ ने कहा, “दर्शिनी के चाचा रामानुजम अरकंसास के बेंटनविले में रहते हैं।
वह उनसे मिलने जा रही थी। दर्शिनी ने कुछ समय पहले ही स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी और डलास के फ्रिस्को में नौकरी शुरू की थी। उन्होंने बताया कि दो अन्य मृतक-ओरमपट्टी और शेख ने टेक्सास विश्वविद्यालय से हाल में स्नातक की डिग्री हासिल की थी।
ये भी पढ़ें:-PM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी ब्रुनेई से सिंगापुर के लिए हुए रवाना, दो दिवसीय है यात्रा
शेख बिजनेस एनालिटिक्स में एमएस, जबकि ओरमपट्टी फाइनेंस में एमएस की पढ़ाई कर रहे थे। वाहन चला रहे पलाचरला डलास की एक कंपनी में नौकरी करते थे। हादसे के बाद अमेरिका में भारतीय समुदाय, खासकर तेलुगु समुदाय में शोक की लहर है।
Four indians burnt alive in a horrific road accident in texas
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 26 अप्रैल LIVE:
Apr 27, 2026 | 07:36 AMविदर्भ झुलसा, अकोला और अमरावती में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, 80 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी की चेतावनी
Apr 27, 2026 | 07:33 AM27 अप्रैल का इतिहास : मुगल सल्तनत से जुड़ी, तीन बड़ी घटनाओं का दिन जानिए पूरा इतिहास
Apr 27, 2026 | 07:32 AMPune Road Digging Repair: अब सड़क खुदाई के बाद मरम्मत सिर्फ रोड विभाग करेगा, गुणवत्ता पर लगेगा ब्रेक
Apr 27, 2026 | 07:29 AMपाकिस्तान मध्यस्थ बनने के लायक नहीं, ईरानी सांसद ने शहबाज-मुनीर को धोया, बोले- वो हमारे पड़ोसी लेकिन…
Apr 27, 2026 | 07:26 AMMohini Ekadashi: आज रखा जा रहा है मोहिनी एकदाशी व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, मनोकामनाएं होंगी पूरी!
Apr 27, 2026 | 07:16 AMनवभारत संपादकीय: बाल विवाह पर सख्ती से रोक लगाना जरूरी, महाराष्ट्र में बहस तेज
Apr 27, 2026 | 07:13 AMवीडियो गैलरी

छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:48 PM
क्रिप्टो करेंसी के ‘काले खेल’ में नपे तीन वर्दीधारी; इंदौर के 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Apr 26, 2026 | 10:28 PM
Asaduddin Owaisi: क्या 18 करोड़ मुसलमानों से नाइंसाफी कर बनेगा ‘विकसित भारत’? ओवैसी ने मोदी सरकार को ललकारा!
Apr 26, 2026 | 10:07 PM
AIMIM नेता सैयदा फलक के बिगड़े बोल, PM मोदी और अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी; योगी आदित्यनाथ को बंदर कहा- VIDEO
Apr 26, 2026 | 10:00 PM
बीकॉम में हुआ फेल, फिर भी बन गया सरकारी बाबू! खण्डवा के मोहन काजले के फर्जीवाड़े पर कोर्ट का बड़ा फैसला- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:58 PM
बंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की जनता के बीच पहुंंचा ‘नवभारत’, जानें ममता के गढ़ में क्या है चुनावी मिजाज- VIDEO
Apr 26, 2026 | 09:54 PM














