- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 27th April 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 27 अप्रैल LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
Aaj ki Taaza Khabar: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में रविवार रात अचानक भारी हिंसा भड़क उठी। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोमवार को प्रस्तावित जनसभा से कुछ ही घंटे पहले हुई।
- Written By: अर्पित शुक्ला , अमन उपाध्याय

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज, सोमवार को पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में एक जनसभा को संबोधित किए। इसके साथ ही वे आज से दो दिन के सिक्किम दौरे पर भी जा रहे हैं। वो 28 अप्रैल की सुबह लगभग 9:30 बजे प्रधानमंत्री गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा करेंगे।
वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी आज पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार को लेकर सक्रिय रहेंगे। उनके कार्यक्रम में बेहाला पश्चिम में सुबह 10:30 बजे और चंदननगर में दोपहर 12:15 बजे रोड शो हुआ हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला पहुंची, जिसके मद्देनजर कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं। इसके अलावा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल आज नई दिल्ली में न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री के साथ मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए।
देश और दुनिया से जुड़ी ताज़ा और बड़ी खबरों के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहें…
सम्बंधित ख़बरें
शराब की बोतलों पर फलों की तस्वीरें? पैकेजिंग के इस खेल पर भड़के चीफ जस्टिस, कोर्ट में सरकार से पूछा तीखा सवाल
आज की ताजा खबर 20 मई LIVE: राहुल गांधी का विवादित बयान, बोले- ‘प्रधानमंत्री और गृह मंत्री गद्दार हैं’
आज की ताजा खबर 19 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
प्रयागराज के सिविल लाइंस में होटल में लगी भीषण आग, अंदर फंसे 12 से ज्यादा लोग, इलाके में मचा हड़कंप- VIDEO
27 Apr 2026 10:10 PM (IST)
27 Apr 2026 10:10 PM (IST)दक्षिणी सूडान में प्लेन क्रैश
अफ्रीकी देश दक्षिणी सूडान की राजधानी जुबा के पास सोमवार को एक छोटा यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
27 Apr 2026 09:39 PM (IST)
27 Apr 2026 09:39 PM (IST)दिल्ली में अचानक बदला मौसम
दिल्ली में मौसम अचानक बदल गया और धूल भरी आंधी के साथ तेज हवाएं चलने लगीं। करोल बाग इलाके से ऐसे दृश्य सामने आए, जहां तेज हवा और धूल का असर साफ दिखाई दिया।
#WATCH | Delhi | A change in the weather of the national capital was witnessed, accompanied by a dust storm and strong winds.
Visuals from Karol Bagh. pic.twitter.com/IfjVlRE6uv
— ANI (@ANI) April 27, 2026
27 Apr 2026 08:32 PM (IST)
27 Apr 2026 08:32 PM (IST)पुणे स्टेशन के पास वंदे भारत ट्रेन का कोच पटरी से उतरा
22225 सीएसएमटी-सोलापुर वंदे भारत ट्रेन के चौथे कोच की एक ट्रॉली शाम करीब 7:30 बजे पुणे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म में प्रवेश करते समय पटरी से उतर गई। यह घटना डायमंड क्रॉसिंग पर हुई। रेलवे के अनुसार, पुणे स्टेशन के यार्ड के पुनर्निर्माण के तहत इस क्रॉसिंग को अपग्रेड करने की योजना पहले से है। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी लोग सुरक्षित हैं।
Maharashtra | One trolley of the fourth coach of 22225 CSMT Solapur Vande Bharat train derailed on the Diamond crossing while entering the Pune Station Platform at 19.30. The crossing upgrade has been planned under the yard remodelling of Pune station. No injury to any…
— ANI (@ANI) April 27, 2026
27 Apr 2026 07:50 PM (IST)
27 Apr 2026 07:50 PM (IST)वाराणसी में PM मोदी का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 और 29 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहेंगे। इसको लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि 28 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे वे वाराणसी में महिला सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे करीब 6,350 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे और लोगों को संबोधित भी करेंगे।
#WATCH | Uttar Pradesh: The entire city was decorated in preparation for the arrival of Prime Minister Narendra Modi in Varanasi.
Prime Minister Modi will visit Uttar Pradesh on 28-29 April. On 28th April at around 5 PM, Prime Minister will participate in Mahila Sammelan, where… pic.twitter.com/m0Kv7LZrLo
— ANI (@ANI) April 27, 2026
27 Apr 2026 06:39 PM (IST)
27 Apr 2026 06:39 PM (IST)राजस्थान में ग्राम विकास कार्य जारी: भजनलाल शर्मा
जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारे ग्राम विकास कार्य जारी हैं। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि देश का कृषि क्षेत्र, हमारे किसान और गांव आत्मनिर्भर भारत की नींव हैं, और यदि ये मजबूत होंगे, तो आत्मनिर्भर भारत की नींव और मजबूत होगी। इसी सोच के साथ उन्होंने किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना शामिल हैं। हमारी ग्राम विकास रथ यात्रा आज से शुरू होने जा रही है।
#WATCH | Jaipur: Rajasthan Chief Minister Bhajan Lal Sharma says, "Our village development work is ongoing... Prime Minister Modi says that the country's agriculture sector, our farmers, and villages are the foundation of a self-reliant India, and if these are strong, the… pic.twitter.com/DXwKLjCTXG
— ANI (@ANI) April 27, 2026
27 Apr 2026 05:46 PM (IST)
27 Apr 2026 05:46 PM (IST)किर्गिस्तान पहुंचे राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दक्षिण अफ्रीकी संघ के रक्षा मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान के बिश्केक पहुंचे।
#WATCH | Defence Minister Rajnath Singh arrives at Bishkek, Kyrgyzstan, to attend the SCO Defence Ministers’ Meeting. pic.twitter.com/7lf9dQeAmN
— ANI (@ANI) April 27, 2026
27 Apr 2026 04:22 PM (IST)
27 Apr 2026 04:22 PM (IST)ममता बनर्जी को NCSC का नोटिस
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ( NCSC) के अध्यक्ष किशोर मकवाना ने कहा कि चुनाव चल रहे हैं और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक चुनावी रैली में अनुसूचित जातियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की, जो असंवैधानिक होने के साथ-साथ अनुसूचित जातियों की भावनाओं के भी विरुद्ध है। आयोग का दायित्व अनुसूचित जातियों के हितों, उनके सम्मान और उनकी गरिमा की रक्षा करना है।
ममता बनर्जी द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द आपत्तिजनक है इसलिए, आयोग ने इसका संज्ञान लिया है और उन्हें नोटिस जारी किया है। मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक को तीन दिन का समय दिया गया है कि वे मामले का विस्तृत विवरण और यह बताएं कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा, ताकि हम आगे की कड़ी कार्रवाई कर सकें।
#WATCH | Delhi: On CM Mamata Banerjee's statement, Kishor Makwana, Chairman of National Commission for Scheduled Castes (NCSC), says, "Elections are currently underway, and Bengal Chief Minister Mamata Banerjee made an offensive remark about Scheduled Castes at an election rally,… pic.twitter.com/XUBqFeugsw
— ANI (@ANI) April 27, 2026
27 Apr 2026 04:11 PM (IST)
27 Apr 2026 04:11 PM (IST)अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को NIA ने हिरासत में लिया
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कश्मीर में 1996 में दर्ज हिंसा के एक मामले में अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया है।
Jammu, Jammu and Kashmir: National Investigation Agency (NIA) has taken separatist leader Shabir Shah into remand for further investigation in connection with a 1996 violence case registered in Kashmir pic.twitter.com/xssjYXL3cd
— IANS (@ians_india) April 27, 2026
27 Apr 2026 03:14 PM (IST)
27 Apr 2026 03:14 PM (IST)दमदम में योगी का रोड शो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के दमदम में रोड शो किया। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। इस चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा।
#WATCH | North 24 Parganas, West Bengal: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath holds a roadshow in Dum Dum, North 24 Parganas
The campaigning for the second and final phase of the assembly elections in West Bengal will end this evening. 142 constituencies will go to the polls in this… pic.twitter.com/bEa0coSJXx
— ANI (@ANI) April 27, 2026
27 Apr 2026 10:54 AM (IST)
27 Apr 2026 10:54 AM (IST)राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को सभापति की मंजूरी
राघव चड्ढा समेत सात राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने को राज्यसभा सभापति की मंजूरी मिल गई है। इस बदलाव के बाद राज्यसभा में बीजेपी की संख्या 106 से बढ़कर 113 हो गई है, जबकि आम आदमी पार्टी के सांसदों की संख्या 10 से घटकर 3 रह गई है।
27 Apr 2026 10:23 AM (IST)
27 Apr 2026 10:23 AM (IST)वॉशिंगटन के बाद टेक्सास में अंधाधुंध फायरिंग, दो को लगी गोली
अमेरिका में हाल के दिनों में एक के बाद एक गोलीबारी की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। वॉशिंगटन में एक हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के पास हुई शूटिंग के बाद अब टेक्सास में भी फायरिंग की खबर सामने आई है। टेक्सास के मिडलैंड में हुई दो अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। इन घटनाओं के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
27 Apr 2026 09:06 AM (IST)
27 Apr 2026 09:06 AM (IST)जस्टिस स्वर्णकांता की कोर्ट में अब पेश नहीं होंगे अरविंद केजरीवाल, बोले- न्याय मिलने की उम्मीद टूटी
दिल्ली की सियासत में एक बार फिर बड़ा मोड़ आ गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जस्टिस स्वर्णकांता को चिट्ठी लिखकर साफ कर दिया है कि वह उनके सामने न तो खुद पेश होंगे और न ही किसी वकील के जरिए अपनी पैरवी करवाएंगे।
27 Apr 2026 08:50 AM (IST)
27 Apr 2026 08:50 AM (IST)फ्लाईओवर की दीवार से टकराई बाइक, 2 की मौत
दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिले के भलस्वा डेयरी इलाके में मुकुंदपुर फ्लाईओवर पर देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, तेज रफ्तार में चल रही एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
27 Apr 2026 08:01 AM (IST)
27 Apr 2026 08:01 AM (IST)टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, जवान घायल
पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना जिले के भाटपारा में जगद्दल पुलिस स्टेशन के सामने टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच जोरदार झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। स्थिति तब और बिगड़ गई जब पत्थरबाजी के बाद फायरिंग की घटना भी सामने आई। इस गोलीबारी में सीआईएसएफ का एक जवान घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस स्टेशन के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात पर काबू पाया जा सके।
27 Apr 2026 07:47 AM (IST)
27 Apr 2026 07:47 AM (IST)पीएम की रैली से पहले जगद्दल में भिड़े BJP-TMC समर्थक
हिंसा के बाद भाटपारा से टीएमसी उम्मीदवार अमित गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा, “अर्चना बागान में हमारे कार्यकर्ता बिट्टू बैनर और झंडे लगा रहे थे। उसी दौरान गुड्डू सिंह और पिंटू सिंह ने उनके साथ जबरदस्ती मारपीट की। हमारे झंडे फाड़ दिए गए और पार्टी कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की गई। हम इस घटना की शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, लेकिन वहां भी हमें निशाना बनाया गया। जैसे ही हम पहुंचे, अर्जुन सिंह अपने समर्थकों के साथ आए और पुलिस के सामने ही हम पर हमला कर दिया। हमने इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है और चुनाव आयोग के साथ-साथ अपने नेतृत्व को भी इसकी जानकारी दे दी है।”
Aaj ki taaja khabar 27th april 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
श्रीलंका में गदर मचाएंगे टीम इंडिया के युवा सितारे, शेड्यूल का हुआ ऐलान, यहां देखें सभी मुकाबलों की पूरी लिस्ट
May 20, 2026 | 06:42 PMट्विशा शर्मा केस: मंत्रालय पहुंचे परिजन, CM मोहन यादव से की मुलाकात; सीबीआई जांच को लेकर दिया बड़ा बयान
May 20, 2026 | 06:39 PMकेरल सरकार में मंत्रालयों का बंटवारा, वीडी सतीशन खुद संभालेंगे वित्त समेत 35 विभाग, किसे क्या जिम्मेदारी मिली?
May 20, 2026 | 06:38 PMExplainer: मनमोहन सरकार में खराब हुआ रिश्ता, मोदी ने बदली तस्वीर; आजादी से अब तक कैसा रहा भारत-इटली का संबंध?
May 20, 2026 | 06:33 PM‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाऊंगा’, अगले साल LSG में जाएंगे वैभव सूर्यवंशी? संजीव गोयनका के दिल में…
May 20, 2026 | 06:28 PMनिजी जेट छोड़ एयर इंडिया की फ्लाइट से दिल्ली पहुंचे एकनाथ शिंदे; संजय राउत ने ली चुटकी
May 20, 2026 | 06:21 PMOral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
May 20, 2026 | 06:16 PMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














