होटल की लॉबी में कैसे घुसा हमलावर, ट्रंप के करीब तक पहुंची गोलियां? वॉशिंगटन हिल्टन में गोलीबारी का पूरा सच

Hilton shooting: वॉशिंगटन हिल्टन में व्हाइट हाउस डिनर के दौरान फायरिंग से हड़कंप। सुरक्षा में बड़ी चूक के चलते ट्रंप, मेलानिया और जेडी वेंस को सुरक्षित निकाला गया। हमलावर गिरफ्तार, जांच जारी।
Hilton shooting
हमलावर की पहली तस्वीर (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Washington Hilton Shooting: अमेरिका के वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से ठीक पहले हुई फायरिंग की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। डोनाल्ड ट्रंप यहां अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ डिनर में शामिल होने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार, जिस बॉलरूम में ट्रंप और अन्य शीर्ष नेता मौजूद थे, वहां कड़ी सुरक्षा थी, लेकिन होटल के अन्य हिस्सों खासतौर पर लॉबी और पब्लिक एरिया में उतनी सख्ती नहीं थी। यही सुरक्षा में चूक इस घटना की बड़ी वजह मानी जा रही है।

फायरिंग से मची अफरा-तफरी

बताया जाता है कि यह कार्यक्रम हर साल इसी होटल में होता है और आमतौर पर होटल को पूरी तरह बंद नहीं किया जाता, जिससे आम मेहमानों की आवाजाही जारी रहती है। चश्मदीदों के मुताबिक, होटल की लॉबी के पास अचानक कई गोलियों की आवाजें सुनाई दीं, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके तुरंत बाद यूएस सीक्रेट सर्विस ने कार्रवाई करते हुए डोनाल्ड ट्रंप और अन्य नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

Gunshot in White House Dinner
व्हाइट हाउस में आयोजित डिनर के दौरान गोलीबारी (सोर्स- सोशल मीडिया)

हाई-प्रोफाइल नेताओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया,

इस दौरान कई हाई-प्रोफाइल नेताओं को भी तत्काल सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, जिनमें विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ शामिल थे। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे होटल को घेर लिया और नेशनल गार्ड के जवानों को अंदर तैनात कर दिया गया।

हमलावर गिरफ्तार

रिपोर्ट्स के अनुसार, संदिग्ध हमलावर को मौके पर ही पकड़ लिया गया और किसी अन्य के घायल होने की खबर नहीं है। हालांकि, इस घटना ने यह साफ कर दिया कि इतने संवेदनशील और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम के बावजूद होटल के पब्लिक एरिया में सुरक्षा की कमी बनी हुई थी।

घटना से पहले होटल परिसर में विरोध प्रदर्शन भी हो रहे थे। कुछ प्रदर्शनकारी रेड कार्पेट तक पहुंच गए थे और अपना विरोध दर्ज कराने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, होटल के बाहर भी बड़ी संख्या में लोग जमा थे, जो युद्ध विरोधी नारे लगा रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com