छत्रपति शिवाजी महाराज पर बयान से मचे बवाल पर बागेश्वर बाबा ने मांगी माफी, देखें VIDEO

Dhirendra Shastri Shivaji Maharaj Controversy Update: छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए अपने पिछले बयान पर मचे बवाल के बीच धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी सफाई।

Dhirendra Shastri Shivaji Maharaj Remark Row Update: नागपुर में राम कथा के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए अपने पिछले बयान पर मचे बवाल के बीच पूरी सफाई पेश की है। शास्त्री ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य शिवाजी महाराज की अवमानना करना नहीं, बल्कि उनकी गुरु भक्ति और संतों के प्रति समर्पण को दिखाना था। उन्होंने कहा कि उनकी बातों को काट-छाँट कर गलत तरीके से पेश किया गया, फिर भी यदि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँची है, तो वे हृदय से क्षमा प्रार्थी हैं। इस दौरान उन्होंने 'लव जिहाद' के मुद्दे पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी और बेटियों को अपनी अस्मिता बचाने के लिए जागरूक होने की सलाह दी। शास्त्री ने राजनीति से दूर रहने की बात दोहराते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल 'हिंदू राष्ट्र' और 'हिंदवी स्वराज' की स्थापना है, जिसकी प्रेरणा उन्होंने स्वयं शिवाजी महाराज से ली है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com