-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Pm Modi Left For Singapore Visit From Brunei
PM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी ब्रुनेई से सिंगापुर के लिए हुए रवाना, दो दिवसीय है यात्रा
- Written By: साक्षी सिंह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान से बुधवार को सिंगापुर के लिए रवाना हुए। सिंगापुर पीएम की दो दिवसीय यात्रा है। पीएम मोदी सिंगापुर में सबसे पहले राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे।

पीएम मोदी सिंगापुर के लिए हुए रवाना
बंदर सेरी बेगवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान से बुधवार को सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी की सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह यहां चार और पांच सिंतबर को यानी आज और कल रहेंगे। पीएम मोदी सिंगापुर में सबसे पहले राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलेंगे।
मोदी ने कहा कि दोनों देश यानी सिंगापुर और ब्रुनेई दौरे पर जाने से पहले कहा था कि हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्राओं से ब्रुनेई, सिंगापुर और वृहद आसियान यानी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन क्षेत्र के साथ हमारी साझेदारी और मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें:-ब्रुनेई दारुस्सलाम दौरे पर पहुंचे PM मोदी, किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ये पहली द्विपक्षीय यात्रा
सम्बंधित ख़बरें
PM Modi Indonesia: पीएम मोदी का तीन दिवसीय इंडोनेशिया दौरा संपन्न, अब ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना
Prambanan Temple: पीएम मोदी पहुंचे इंडोनेशिया के 1100 साल पुराने प्रम्बानन मंदिर, देखें वीडियो
PM मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर ‘महामंथन’, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
PM मोदी की इंडोनेशिया राष्ट्रपति से आज अहम मुलाकात, रक्षा और समुद्री सहयोग पर हो सकते हैं बड़े फैसले
प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई की अपनी यात्रा को सार्थक बताया और कहा कि इससे भारत-ब्रुनेई संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है, जो हमारी धरती को बेहतर बनाने में योगदान देता है।
विचारों का आदान-प्रदान
द्विपक्षीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान से सिंगापुर के लिए रवाना हुए। (सोर्स: DD न्यूज/ANI) pic.twitter.com/47Vc3OJ0N8 — ANI_HindiNews (@AHindinews) September 4, 2024
आतिथ्य और स्नेह के लिए जताया आभार
भारत और ब्रुनेई ने साझेदारी बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार किया। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश से रवाना होते समय मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया कि ब्रुनेई दारुस्सलाम की मेरी यात्रा बहुत सार्थक रही। यह भारत-ब्रुनेई संबंधों के एक नए युग की शुरुआत है। हमारी दोस्ती एक बेहतर धरती के निर्माण में योगदान देगी। मैं ब्रुनेई के लोगों और सरकार के प्रति उनके आतिथ्य और स्नेह के लिए आभारी हूं।
40 साल के राजनयिक संबंधों में मील का पत्थर
अधिकारियों ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच 40 साल के राजनयिक संबंधों में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी सम्मान एवं सहमति से बने मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विदेश मंत्रालय ने तस्वीरों के साथ एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत के उसके दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है।
ये भी पढ़ें:-US प्रेसिडेंशियल इलेक्शन में भारतीय-अमेरिकी की बड़ी भूमिका, भागीदारी बढ़ाने के लिए अभियान शुरू
इससे पहले मंगलवार को मोदी का हवाई अड्डे पर ब्रुनेई के शहजादे अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया। उन्होंने यहां प्रतिष्ठित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया और भारतीय उच्चायोग के नए ‘चांसरी’ परिसर का भी उद्घाटन किया। दोनों स्थानों पर उन्होंने भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत की।
Pm modi left for singapore visit from brunei
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानें सही तिथि, पूजा-विधि, व्रत के नियम और महत्व
Jul 08, 2026 | 09:09 PMअगर राजनीति में नहीं तो… कहां होते सिंधिया, नवभारत कॉन्क्लेव में खुद बताया, इस शख्स ने किया प्रभावित
Jul 08, 2026 | 09:03 PM‘लाड़ली बहना बंद कराना है क्या’, जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP वीधायक ने दी दमकी- देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:02 PM‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
Jul 08, 2026 | 09:02 PMहेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














