PM Modi की ब्रुनेई दौरे पर सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर बनी बात, जानें यहां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मुलाकात की। उनके साथ व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक साझेदारी और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की।
PM Modi की ब्रुनेई दौरे पर सुल्तान के साथ द्विपक्षीय वार्ता में किन मुद्दों पर बनी बात, जानें यहां
तस्वीर में पीएम मोदी और सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया
Published on
Updated on

बंदर सेरी बेगवान: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया से मुलाकात की। उनके साथ व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक साझेदारी और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की। इस्ताना नूरूल ईमान सुल्तान का आधिकारिक आवास और ब्रुनेई सरकार की सीट है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि हमारी बातचीत व्यापक थी और इसमें हमारे देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के उपाय शामिल थे। हम व्यापार संबंधों, वाणिज्यिक संपर्कों और लोगों से लोगों के बीच आदान-प्रदान का और विस्तार करने जा रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के 40 साल पुराने राजनयिक संबंधों में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है, जो द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी सम्मान एवं समझ की भावना से चिह्नित दोस्ताना रिश्ते रखते हैं।

परंपरा के ताने-बाने से जुड़े

भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए उसके दृष्टिकोण में ब्रुनेई एक अहम साझेदार है।मोदी के ब्रुनेई रवाना होने से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि दोनों देश एक सहस्राब्दी से इतिहास, संस्कृति और परंपरा के ताने-बाने से जुड़े हुए हैं।

PM मोदी द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले पीएम

मोदी ने ब्रुनेई दौरे पर रवाना होने से पहले मंगलवार को कहा था कि वह ऐतिहासिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सुल्तान हसनल बोलकिया और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अपनी बैठकों का इंतजार कर रहे हैं। मोदी ब्रुनेई की द्विपक्षीय यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। ब्रुनेई में हवाई अड्डे पर मोदी का स्वागत शहजादे अल-मुहतादी बिल्लाह ने किया।

पीएम मोदी का ब्रुनेई यात्रा ऐसा रहा

प्रधानमंत्री ने बंदर सेरी बेगवान में प्रतिष्ठित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया और भारतीय उच्चायोग के नए ‘चांसरी' परिसर का भी उद्घाटन किया। दोनों जगहों पर उन्होंने प्रवासी भारतीयों से बातचीत भी की।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com