-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Foreign Delegations Arrive In Pakistan For Sco Summit Security Beefed Up In Islamabad
इस्लामाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा, SCO समिट के लिए पाकिस्तान पहुंचे विदेशी प्रतिनिधिमंडल
- Written By: साक्षी सिंह
शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने रविवार को पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर दिया और कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सेना की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

SCO समिट के लिए बढ़ाई गई इस्लामाबाद की सुरक्षा
इस्लामाबाद: शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के लिए विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने रविवार को पाकिस्तान पहुंचना शुरू कर दिया और कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजधानी इस्लामाबाद में सेना की तैनाती के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जियो न्यूज ने हवाई अड्डा सूत्रों के हवाले से बताया कि रूस का 76 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और एससीओ के सात प्रतिनिधि पाकिस्तान पहुंचे हैं। इसके अलावा भारत का चार सदस्यीय आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी पाकिस्तान पहुंच गया है।
ये भी पढ़ें:-Israel के मिलिट्री बेस पर हिज्बुल्ला का सबसे घातक ड्रोन हमला, IDF के चार जवानों की मौत और 60 से ज्यादा घायल
सम्बंधित ख़बरें
अल्लाह की नेमत…महिला ने एक साथ 5 बच्चों को दिया जन्म, डिलीवरी कराने वाले डॉक्टर भी हैरान, बोले- यह दुर्लभ
पाकिस्तान में पुलिस पर फिर आतंकी हमला, ड्यूटी पर जा रहे कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या
मूसलाधार बारिश से पाकिस्तान बेहाल, फ्लैश फ्लड ने ली 18 जानें, कई इलाके जलमग्न; राहत अभियान जारी
पाकिस्तान छोड़ अब PoK के प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं पूर्व PM नवाज शरीफ, मुजफ्फराबाद में किया बड़ा ऐलान
चीन से 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल, किर्गिस्तान से चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल और ईरान से दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी इस्लामाबाद पहुंचा है। एससीओ के सदस्य देशों के शासनाध्यक्षों की 23वीं बैठक 15 और 16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में होगी जिसके लिए अधिकारियों ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं।
व्यापक सुरक्षा योजना तैयार
इस्लामाबाद के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) नासिर अली रिजवी ने एक बयान में कहा कि संघीय राजधानी में होने वाले महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन से पहले एक व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कर्मियों को होटलों और उन स्थानों पर तैनात किया जाएगा जहां विदेशी प्रतिनिधिमंडल ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे विदेशी नेताओं, प्रतिनिधिमंडलों और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
9000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
रिजवी ने बताया कि तलाशी और सूचना-आधारित अभियान चलाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सेना, खुफिया एजेंसियां, फ्रंटियर कोर (FC) और रेंजर्स के कर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिस प्रमुख ने बताया कि सुरक्षा के लिए पुलिस बल के 9000 से ज्यादा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है और नागरिकों की सुविधा के लिए एक एकीकृत यातायात योजना भी जारी की गई है।
राजधानी में पहले ही सेना को तैनात
सरकार ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए राजधानी में पहले ही सेना को तैनात कर दिया है और इस्लामाबाद, पड़ोसी रावलपिंडी और कुछ अन्य शहरों में हर प्रकार के विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, चीन के प्रधानमंत्री ली क्विंग, रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन और विदेश मंत्री एस जयशंकर इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले क्षेत्र के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों में शामिल होंगे।
PTI प्रदर्शन का डर
हालांकि, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने जेल में बंद अपने नेता इमरान खान पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने की धमकी दी है। साथ ही मांग की है कि सरकार उन्हें अपने परिवार, कानूनी टीम और चिकित्सक से मिलने की अनुमति दे। असद कैसर, हामिद खान और रऊफ हसन उन नेताओं में से हैं जो मानते हैं कि इस तरह का विरोध प्रदर्शन करना पाकिस्तान के हित में नहीं है।
अली मोहम्मद खान पीटीआई की राजनीतिक समिति का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह भी 15 अक्टूबर को विरोध प्रदर्शन करने के आह्वान से नाखुश हैं। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने कहा कि पाकिस्तान एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है।
गर्मजोशी से स्वागत
उन्होंने इस्लामाबाद में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, हम भारतीय विदेश मंत्री समेत शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कई वर्षों के बाद किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहा है और वह अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से निभाएगा।
डार ने कहा कि चीनी प्रधानमंत्री अपने पाकिस्तानी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने द्विपक्षीय बैठक के लिए कोई अनुरोध नहीं किया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) का नाम लिए बिना डार ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान करके शिखर सम्मेलन को विफल करने की कोशिश करने के लिए पार्टी की आलोचना की।
ये भी पढ़ें:-डोनाल्ड ट्रंप पर हमला करने की साजिश!, कैलिफोर्निया में रैली के पास मिले अवैध बंदूक और कारतूस
डार ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान विरोध प्रदर्शन सकारात्मक संदेश नहीं देते। साल 2001 में स्थापित एससीओ का उद्देश्य क्षेत्र में राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को बढ़ावा देना है। एससीओ में पाकिस्तान, चीन, भारत, रूस, ईरान, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और बेलारूस शामिल हैं। साथ ही 16 अन्य देश पर्यवेक्षक यानी वार्ता साझेदार के रूप में संबद्ध हैं। (एजेंसी)
Foreign delegations arrive in pakistan for sco summit security beefed up in islamabad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IMD Weather Alert: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में आज बरसेंगे बादल, 80 की रफ्तार से चलेगी हवाएं
Jul 24, 2026 | 07:11 AMअमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो की बड़ी चेतावनी, Hormuz Strait पर ईरान का नियंत्रण हिंद-प्रशांत क्षेत्र को खतरा
Jul 24, 2026 | 07:09 AMZIM vs IND: वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अर्धशतक, श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने दर्ज की पहली जीत
Jul 24, 2026 | 07:09 AMJana Nayagan Collection Day 1: ‘जन नायकन’ की ताबड़तोड़ शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाए थलापति विजय
Jul 24, 2026 | 07:03 AM14 वर्षों बाद आंदोलन में उतरे अन्ना हजारे, छात्रों के समर्थन में 2 घंटे का मौन प्रदर्शन
Jul 24, 2026 | 07:00 AMMercedes-AMG E 53 Hybrid 4MATIC+ भारत में लॉन्च, 612hp की दमदार पावर और 100KM+ EV रेंज
Jul 24, 2026 | 06:55 AMसरकार ने मानी सोनम वांगचुक की शर्त? 26 दिन बाद तोड़ा अनशन, JP नड्डा-जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद लिया फैसला
Jul 24, 2026 | 06:50 AMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














