Pm Modi Congratulates Indian Team Taunts Pakistan After Asia Cup Win
खेल के मैदान पर ऑपरेशन सिंदूर, एशिया कप का खिताब जीतने के बाद PM मोदी ने भारतीय टीम को दी बधाई
PM Modi Congratulates Indian Team: प्रधानमंत्री मोदी ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान पर भारत की जीत को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से जोड़ा और क्रिकेट टीम को बधाई दी। तिलक वर्मा की पारी निर्णायक रही।
PM Modi Congratulates Indian Team: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुबई में एशिया कप फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर पांच विकेट से जीत के लिये क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल के मैदान पर आपरेशन सिंदूर और नतीजा भारत की जीत ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत ने तिलक वर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान को फाइनल में पांच विकेट से हराकर नौवीं बार एशिया कप जीता। पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ जीत की हैट्रिक भी लगाई।
#OperationSindoor on the games field. Outcome is the same – India wins!
Congrats to our cricketers.— Narendra Modi (@narendramodi) September 28, 2025
प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की जीत के बाद ट्वीट किया कि आपरेशन सिंदूर खेल के मैदान में। नतीजा समान है …भारत की जीत । हमारे क्रिकेटरों को बधाई ।”
दोनों टीमों के बीच तनाव में खेला गया एशिया कप
दोनों टीमों के बीच तनाव टूर्नामेंट में काफी तनाव देखा गया। भारतीय टीम ने पहलगाम पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए मैचों में टॉस के समय और खेल के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था। पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भारतीय दर्शकों की ओर भड़काऊ इशारे किये थे।
कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल में आतंकवादी हमले में 26 पर्यटकों की हत्या और पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सेना के ‘आपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच यह पहला क्रिकेट टूर्नामेंट था।
ऐसा रहा मुकाबले का हाल
पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उसके अलावा फखर जमान ने 46 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सका। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए।
147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। भारत ने 20 के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारत को मुश्किल समय से निकाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।
इसके बाद तिलक वर्मा का साथ शिवम दुबे ने निभाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और स्कोर को 137 तक पहुंचाया। शिवम 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक ने रिंकू के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।
Pm modi congratulates indian team taunts pakistan after asia cup win