भारत ने जीता एशिया कप का 9वां खिताब, यहां देखें विजेताओं की पूरी सूची; अब तक किस टीम का रहा है दबदबा

Asia Cup Winners List From 1984 To 2025: भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर एशिया कप 2025 के फाइनल का खिताब जीत लिया। एशिया कप में यह भारतीय टीम का 9वां खिताब है।
indian won 9th title
Updated on

Asia Cup Winners List From 1984 To 2025: एशिया कप 2025 का खिताब भारत ने अपने नाम किया। भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर मुकाबले को जीत लिया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने नौवीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया।

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी और 2025 तक इसके कुल 17 संस्करण खेले जा चुके हैं। इस टूर्नामेंट पर भारत, श्रीलंका और पाकिस्तान का वर्चस्व रहा है। भारत अब तक सबसे सफल टीम रही है, जिसने कुल 9 बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। जो किसी भी टीम के लिए एक रिकॉर्ड है।

भारत का रहा है दबदबा

टीम इंडिया पहली बार 1984 में चैंपियन बनी थी, जो टूर्नामेंट का उद्घाटन संस्करण था। इसके बाद भारत ने 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023, और अब 2025 में खिताब जीतकर अपनी बादशाहत कायम रखी है। एशिया कप का आयोजन कभी वनडे (ODI) तो कभी टी20 फॉर्मेट में होता है, और भारत ने दोनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है। इस शानदार सफर ने भारत को एशिया कप का सबसे सफल टीम बना दिया है।

1984 से 2025 तक एशिया कप की विजेता टीम

संस्करण वर्ष विजेता जीत का अंतर उपविजेता मेज़बान देश
1st 1984 भारत N/A श्रीलंका UAE
2nd 1986 श्रीलंका 5 विकेट पाकिस्तान श्रीलंका
3rd 1988 भारत 6 विकेट श्रीलंका बांग्लादेश
4th 1990-91 भारत 7 विकेट श्रीलंका भारत
5th 1995 भारत 8 विकेट श्रीलंका UAE
6th 1997 श्रीलंका 8 विकेट भारत श्रीलंका
7th 2000 पाकिस्तान 39 रन श्रीलंका बांग्लादेश
8th 2004 श्रीलंका 25 रन भारत श्रीलंका
9th 2008 श्रीलंका 100 रन भारत पाकिस्तान
10th 2010 भारत 81 रन श्रीलंका श्रीलंका
11th 2012 पाकिस्तान 2 रन बांग्लादेश बांग्लादेश
12th 2014 श्रीलंका 5 विकेट पाकिस्तान बांग्लादेश
13th 2016 भारत 8 विकेट बांग्लादेश बांग्लादेश
14th 2018 भारत 3 विकेट बांग्लादेश UAE
15th 2022 श्रीलंका 23 रन पाकिस्तान श्रीलंका
16th 2023 भारत 10 विकेट श्रीलंका श्रीलंका/पाकिस्तान
17th 2025 भारत 5 विकेट पाकिस्तान UAE

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 146 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। उसके अलावा फखर जमान ने 46 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सका। वहीं भारत के लिए गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव ने 4 विकेट चटकाए।

147 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। भारत ने 20 के स्कोर पर अपने तीन शीर्ष के बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। अभिषेक शर्मा 5, शुभमन गिल 12 और कप्तान सूर्यकुमार यादव 1 रन बनाकर आउट हुए। तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने भारत को मुश्किल समय से निकाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की।

इसके बाद तिलक वर्मा का साथ शिवम दुबे ने निभाया। दोनों ने 5वें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और स्कोर को 137 तक पहुंचाया। शिवम 22 गेंद पर 33 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तिलक ने रिंकू के साथ मिलकर भारत को जीत दिला दी। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता।

Navbharat Live
navbharatlive.com