- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Asia Cup 2025 Unbeaten Run In Title Wins Mens T20i Tournaments
भारत ने लगातार चौथी बार किया ऐसा कारनामा, बिना मैच हारे बना T-20I टूर्नामेंट में चैंपियन
Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 के फाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार खिताब जीता। तिलक वर्मा की नाबाद 69 रनों की पारी निर्णायक रही।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Unbeaten run in title wins Men’s T20I tournaments: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल टूर्नामेंट में अपना दबदबा साबित करते हुए एशिया कप 2025 का खिताब जीत लिया। रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर रिकॉर्ड 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने लगातार चौथी बार किसी बड़े टी20 टूर्नामेंट में बिना कोई मैच हारे चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है।
- भारत 2016 एशिया कप में जीत
- भारत 2023 एशियाई खेलों में जीत
- भारत 2024 टी20 विश्व कप में जीत
- भारत 2025 एशिया कप में जीत
इससे पहले भारत ने 2016 में एशिया कप, 2023 में एशियाई खेलों और 2024 में टी20 विश्व कप में भी इसी अंदाज में खिताबी जीत दर्ज की थी। इस बार भी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और अंत में पाकिस्तान को शिकस्त देकर खिताब पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 147 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। मात्र 20 रन के स्कोर पर भारत ने अपने तीन शीर्ष बल्लेबाजों अभिषेक शर्मा (5), शुभमन गिल (12) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (1) के विकेट गंवा दिए। ऐसे में टीम संकट में नजर आ रही थी।
तिलक वर्मा ने संभाला मोर्चा
इस मुश्किल घड़ी में तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने मोर्चा संभाला। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की और टीम को स्थिरता दी। हालांकि सैमसन 21 गेंदों में 24 रन बनाकर अबरार अहमद की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में आउट हो गए। उस समय भारत का स्कोर 77 रन था और जीत के लिए अभी 70 रन की दरकार थी।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
IND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
IND vs PAK: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त
‘सपने का सच होना…’, भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने कही ये बात
यह भी पढ़ें: एशिया कप का खिताब भारत ने किया अपने नाम, पाकिस्तान को हराकर नौवीं ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
इसके बाद तिलक वर्मा को शिवम दुबे का साथ मिला। दोनों ने मिलकर 5वें विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की और स्कोर को 137 तक पहुंचाया। दुबे ने 22 गेंदों में 33 रन की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद तिलक ने रिंकू सिंह के साथ मिलकर भारत को जीत की दहलीज पार कराई।
तिलक वर्मा ने 53 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी यह पारी न सिर्फ मैच विजेता साबित हुई, बल्कि पूरे टूर्नामेंट की सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई। भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 150 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।
Asia cup 2025 unbeaten run in title wins mens t20i tournaments
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UP में आज चढ़ेगा सियासी पारा! विधानसभा में आज योगी देंगे विपक्ष को जवाब, बजट पर होगी चर्चा
Feb 16, 2026 | 08:15 AMराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) में अध्यक्ष पद को लेकर हलचल तेज, सुनेत्रा पवार के नाम की चर्चा
Feb 16, 2026 | 08:13 AMसपकाल को देना होगा इस्तीफा! टीपू सुल्तान मामले में बावनकुले ने की मांग, राहुल गांधी को दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
Feb 16, 2026 | 08:06 AMसोनम वांगचुक मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा था अरेस्ट किया तो लेह में हिंसा रुकी
Feb 16, 2026 | 08:05 AMस्थानीय चुनाव नतीजों पर संजय राऊत के बदले तेवर, हार को लेकर ठाकरे बंधुओं पर बोला बड़ा हमला
Feb 16, 2026 | 08:02 AM16 फरवरी का इतिहास : कई बड़ी हस्तियों के नाम के साथ इतिहास में दर्ज
Feb 16, 2026 | 08:01 AMजमात की हार पर आगबबूला हुए कट्टरपंथी…चुनाव के बाद काली मंदिर पर किया हमला, हिंदुओं ने जारी किया VIDEO
Feb 16, 2026 | 07:53 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














