Israel के मिलिट्री बेस पर हिज्बुल्ला का सबसे घातक ड्रोन हमला, IDF के चार जवानों की मौत और 60 से ज्यादा घायल

हिज्बुल्ला ने रविवार को इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया। लेबनान का चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला ने इजरायल के मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर उसके अब तक सबसे घातक हमला किया। इसमें इसरायल सुरक्षा बल (IDF) के चार जवानों की मौत हो गई।
Israel के मिलिट्री बेस पर हिज्बुल्ला का सबसे घातक ड्रोन हमला
Israel Hezbollah War (सौजन्य-एक्स)
Published on
Updated on

दीर अल-बला: हिज्बुल्ला ने रविवार को इजरायल पर बड़ा हमला कर दिया। लेबनान का चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला ने इजरायल के मिलिट्री बेस को निशाना बनाकर अब तक का सबसे घातक ड्रोन हमला किया। इसमें इसरायल सुरक्षा बल (IDF) के चार जवानों की मौत हो गई। जबकि 60 से ज्यादा घायल हैं और इनमें से तीन की हालत बेहद गंभीर है।

IDF ने आज तड़के सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके जानकारी दी। लिखा कि, कल हिजबुल्लाह आतंकवादी संगठन द्वारा लॉन्च किए गए एक यूएवी ने एक सैन्य अड्डे को निशाना बनाया। इस घटना में 4 आईडीएफ सैनिक मारे गए।

IDF ने आगे लिखा, आईडीएफ शोक संतप्त परिवारों के दुख में शामिल है और उनके साथ रहना जारी रखेगा। हम अफवाहों और घायल व्यक्तियों के नाम फैलाने से बचने और परिवारों का सम्मान करने का आग्रह करते हैं।

IDF का एक्स पर पोस्ट

हिज्बुल्ला ने हमले की ली जिम्मेदारी

लेबनान के चरमपंथी समूह हिज्बुल्ला ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इजरायल की उन्नत वायु-रक्षा प्रणालियां इतनी मजबूत मानी जाती है कि ड्रोन या मिसाइल हमले में इतनी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका नहीं के बराबर रहती है। इजरायली मीडिया ने बताया कि रविवार को लेबनान से दो ड्रोन दागे गए। इजरायली सेना का कहना है कि एक ड्रोन को मार गिराया गया।

घायलों में आम नागरिक हैं या सैनिक

फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायलों में शामिल लोग आम नागरिक हैं या सैनिक। हिज्बुल्ला ने एक बयान में कहा कि उसने गुरुवार को बेरूत में इजरायल की ओर से किए गए दो हमलों के जवाब में इजरायल की सेना के एक प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया।

बता दें कि इजरायल द्वारा बेरूत में किए गए हमले में 22 लोग मारे गए थे। हालांकि पिछले दो दिन में यह दूसरी बार है जब इजराइल में ड्रोन से हमला किया गया। शनिवार को तेल अवीव के एक उपनगर में एक ड्रोन हमला किया गया। जिसमें फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com