-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Jaishankar Slammed Terrorism At The Un Which Angered Pakistan
जयशंकर ने यूएन में आतंकवाद को सुनाई खरी-खोटी, पाकिस्तान को क्यों लग गई मिर्ची
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
जयशंकर ने UNGA में आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया। बिना नाम लिए पाकिस्तान पर निशाना साधा, जिस पर बौखलाकर पाकिस्तान ने प्रतिक्रिया दी। भारत ने इसे पाकिस्तान के गुनाह का कबूलनामा बताया।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, फोटो- सोशल मीडिया
S Jaishankar on Terrorism: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत ने एक बार फिर आतंकवाद के मुद्दे पर दो टूक रुख अपनाया। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भले ही किसी देश का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ था। पाकिस्तान की बौखलाहट और जवाबी प्रतिक्रिया ने खुद ही यह साबित कर दिया कि बात किसकी हो रही थी। भारत ने पलटवार करते हुए पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को “सीमा पार आतंकवाद की खुली स्वीकारोक्ति” बताया।
जयशंकर का हमला- “एक ही स्रोत है आतंकवाद का”
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अपने UNGA भाषण में बिना किसी देश का नाम लिए कहा कि दुनिया में हुए कई बड़े आतंकी हमलों की जड़ें एक ही स्रोत से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा, “भारत को स्वतंत्रता के बाद से आतंकवाद का सामना करना पड़ा है। हमने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाए और आतंकवादियों को न्याय के कठघरे में लाया है।” उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद को “राज्य नीति” के रूप में इस्तेमाल करने वाले देशों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा होनी चाहिए।
पाकिस्तान को लगी मिर्ची, भारत ने कहा- “कबूल कर लिया अपराध”
जयशंकर के भाषण के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने “राइट ऑफ रिप्लाई” का इस्तेमाल करते हुए भारत पर झूठ फैलाने और बदनाम करने का आरोप लगाया।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में द्वितीय सचिव रेंटाला श्रीनिवास ने कहा, “हमने किसी देश का नाम नहीं लिया था, लेकिन एक पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि वे खुद ही मान रहे हैं कि बात उन्हीं की हो रही थी।” उन्होंने पाकिस्तान की प्रतिक्रिया को “सीमा पार आतंकवाद की वर्षों से चलती आ रही नीति की स्वीकारोक्ति” बताया।
श्रीनगर से न्यूयॉर्क तक, भारत का साफ संदेश
जयशंकर ने अपने भाषण में अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। उन्होंने वैश्विक समुदाय से आतंकवादी संगठनों की फंडिंग रोकने और प्रमुख आतंकवादियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने की अपील की। भारत ने यह भी कहा कि जब तक आतंकवाद को किसी भी रूप में संरक्षण मिलता रहेगा, तब तक वैश्विक शांति संभव नहीं।
पाकिस्तान ने फिर दी सफाई, लेकिन भारत ने दिखाई पीठ
पाकिस्तान के प्रतिनिधि ने एक बार फिर अपनी बात रखने की कोशिश की, लेकिन भारत के प्रतिनिधि रेंटाला श्रीनिवास बैठक कक्ष से बाहर निकल गए, यह दर्शाते हुए कि भारत इस मुद्दे पर अब और बहस नहीं करना चाहता बल्कि कार्रवाई चाहता है।
यह भी पढ़ें: Who is Petal Gahlot: कौन हैं UN में पाक की धुलाई करने वाली महिला अधिकारी पेटल गहलोत? जानिए सबकुछ
भारत ने संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद को लेकर जो मजबूत और साफ संदेश दिया है, वह केवल पाकिस्तान के लिए ही नहीं, बल्कि उन सभी देशों के लिए चेतावनी है जो छद्म युद्ध और आतंकवाद को अपनी विदेश नीति का हिस्सा मानते हैं। पाकिस्तान की प्रतिक्रिया ने साबित कर दिया कि बात उसी की थी, और भारत ने बिना नाम लिए ही जो वार किया, वह सटीक निशाने पर लगा।
Jaishankar slammed terrorism at the un which angered pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM













