-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Cji Surya Kant London University Lecture Row Protest Indian High Commission
लंदन में CJI सूर्यकांत के कार्यक्रम में हुए हंगामे पर भड़का भारत, बोला- ऐसा अशोभनीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं
- Written By: अमन मौर्या
CJI Surya Kant London Lecture Row: लंदन की यूनिवर्सिटी में CJI सूर्यकांत के भाषण के दौरान हंगामा और नारेबाजी को भारतीय उच्चायोग ने कड़ी निंदा की है। उच्चायोग ने इसे सम्मानजनक बातचीत के भी खिलाफ बताया।

CJI सूर्यकांत (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Indian High Commission Statement On CJI Protest: ब्रिटेन की एक यूनिवर्सिटी कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के भाषण के दौरान जमकर हंगामा और नारेबाजी की गई। कार्यक्रम के दौरान वहीं मौजूद कुछ लोगों द्वारा उनके पुराने बयान को लेकर तीखे सवाल पूछे गए। इससे वहां बहस छिड़ गई। इसके बाद कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की गई। घटना की लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग द्वारा कड़ी निंदा की गई है। उच्चायोग ने इसे अमर्यादित बताया।
CJI के पुराने बयान पर हुआ बवाल
CJI सूर्यकांत छह दिवसीय ब्रिटेन के दौरे पर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के बर्कबेक कॉलेज में एआई और इंटरनेशनल लॉ विषय पर लेक्चर दे रहे थे। लेक्चर खत्म होने के बाद सवाल-जवाब के दौरान माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा भारत के लोकतांत्रिक माहौल और असहमति पर सवाल उठाने की कोशिश की।
इसी दौरान CJI की कुछ पुराने टिप्पणी का भी सवाल किया गया। इस पर कार्यक्रम के आयोजकों ने सवाल को मुख्य विषय से अलग बताते हुए व्यक्ति को बीच में ही रोक दिया। इससे वहां का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
हमारे यहां इस्तीफे नहीं होते कहने वाली मोदी सरकार को कॉकरोचों ने कैसे हराया? कब, क्या हुआ…यहां जानें सबकुछ
Thank You CJI सूर्यकांत… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके ने जताया आभार, बताई बड़ी वजह
देखते ही देखते डूब गया लियाकतपुर! चेनाब के उफान से पाकिस्तान में हाहाकार, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
NEET Paper Leak: अमेरिका में क्यों लीक नहीं होता मेडिकल का पेपर, इंन्फ्लुएंसर ने बताई बड़ी वजह
भारतीय उच्चायोग का जवाब
घटना की जानकारी देते हुए भारतीय उच्चायोग ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। पोस्ट में उच्चायोग ने लिखा, 4 जून, 2026 को भारत के मुख्य न्यायाधीश ने आयोजकों के निमंत्रण पर यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, बर्कबेक में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेशनल लॉ’ पर लेक्चर देने के लिए एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
pic.twitter.com/tbFLh2MdyC — India in the UK (@HCI_London) June 5, 2026
उनके भाषण के बाद सवाल-जवाब भी किया गया। इसी बीच एक व्यक्ति द्वारा कार्यक्रम में बाधा डालने की कोशिश की गई। घटना पर उच्चायोग ने कहा कि दर्शकों का ऐसा अशोभनीय व्यवहार स्वीकार्य नहीं है। यह उस सम्मानजनक बातचीत के भी खिलाफ है जो सार्वजनिक चर्चा का आधार होनी चाहिए। लोकतांत्रिक समाज में विचारों का अलग-अलग होना स्वाभाविक है। हालाकि, उन्हें सभ्य और सम्मानजनक तरीके से व्यक्त किया जाना चाहिए।
ये भी पढे़ं- Khan Sir Coaching Firing Case: FIR के बाद कहां हैं खान सर? कोर्ट का समय समाप्त, अब क्या होगा अगला कदम?
CJI का भाषण
CJI सूर्यकांत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि कोई भी तकनीकि अपने आप में अच्छी या बुरी नहीं होती। यह इस बात पर तय होता है कि समाज में इसका इस्तेमाल कैसे होता है। उन्होंने बताया कि कानून किसी नई तकनीक को रोकता नहीं है, बल्कि उसके तकनीकी ताकत का संवैधानिक मूल्यों और मानवीय गरिमा के प्रति जवाबदेही को देखना है।
Cji surya kant london university lecture row protest indian high commission
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नई कार खरीदी है? पहले 1000 KM में भूलकर भी न करें ये 8 गलतियां, वरना इंजन और माइलेज दोनों हो सकते हैं खराब
Jul 26, 2026 | 04:24 AMअब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज
Jul 26, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














