धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO

CJP Protest Dharmendra Pradhan resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जुटे युवाओं का जोश देखने लायक रहा। दूर-दूर से आए छात्रों ने इसे युवाओं की ऐतिहासिक जीत बताया।

CJP NEET Paper Leak Student protest Jantar Mantar:  केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं और प्रदर्शनकारियों में जबरदस्त जोश और खुशी का माहौल देखा गया। इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए देश के कोने-कोने से ही नहीं, बल्कि विदेशों जैसे दुबई से भी युवा और छात्र पहुंचे थे। प्रदर्शनकारियों ने इसे देश के युवाओं की बड़ी जीत बताया है।

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने भी इस दौरान मंच से संबोधित करते हुए कहा कि यह बदलाव की शुरुआत है। जयपुर और अजमेर से आए युवाओं का कहना था कि सरकार का यह कदम ऐतिहासिक है और इससे देश में जवाबदेही की एक नई लहर शुरू होगी, जिससे यह साबित हो गया है कि एकजुट होकर युवा अपनी ताकत से सरकार को भी झुकने पर मजबूर कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com