अब इंसान नहीं, AI करेगा Influencing, भारत में तेजी से बढ़ रहा Virtual Influencers का क्रेज

AI Influencers: सोशल मीडिया पर अगर आपको कोई फैशन टिप्स देता दिखे, मेकअप सिखाए या किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करे तो जरूरी नहीं कि वह इंसान ही हो। आने वाले समय में ऐसे कई चेहरे AI के साथ आने वाला है।
Now AI, not humans, will do the influencing virtual AI influencers in India.
AI Influencers (Source. Social Media)
Updated on

Kyra AI Influencer: सोशल मीडिया पर अगर आपको कोई फैशन टिप्स देता दिखे, मेकअप सिखाए या किसी प्रोडक्ट का प्रमोशन करे तो जरूरी नहीं कि वह इंसान ही हो। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में ऐसे कई चेहरे AI से बने वर्चुअल कैरेक्टर्स होंगे जिनको AI Influencers कहा जाता है। इनकी खासियत यह है कि ये 24 घंटे काम कर सकते हैं, लाखों लोगों से एक साथ बातचीत कर सकते हैं और बिना थके लगातार कंटेंट बना सकते हैं। यही वजह है कि भारत में भी AI Influencers का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

2027 तक AI Influencers पर बढ़ेगा ब्रांड्स का भरोसा

Zefmo ने जो रिपोर्ट जारी कि है उसके अनुसार 2027 तक भारत में AI Influencers पारंपरिक Influencer Marketing बजट का 25-35% हिस्सा हासिल कर सकते हैं। जिसको लेकर दिलचस्प बात यह है कि जिस AI Influencer को तैयार करने में 2022 में 3.6 करोड़ रुपये का खर्च आता था उसकी लागत अब घटकर करीब 26 लाख रुपये रह गई है। वहीं यह अब कम लागत और 24x7 उपलब्धता के कारण कंपनियां तेजी से इस तकनीक को अपना रही हैं। देखा जा रहा है कि भारत में Kyra, Maya और Radhika Subrahmanya जैसे AI कैरेक्टर्स लाखों फॉलोअर्स जुटा चुके हैं और कई बड़े ब्रांड्स के साथ काम कर रहे हैं।

Lenskart और Myntra ने ऐसे किया AI का इस्तेमाल

वहीं आज के समय में भारतीय कंपनियां भी AI Influencers के साथ नए-नए प्रयोग कर रही हैं। जिसमें Lenskart ने K-pop की लोकप्रियता को देखते हुए Astro Iris नाम का AI आधारित डिजिटल बैंड तैयार किया है। इसमें चार वर्चुअल सदस्य हैं जिनके वीडियो Midjourney और Runway जैसे AI टूल्स की मदद से बनाए गए हैं। वहीं Myntra ने Maya नाम की AI फैशन स्टाइलिस्ट तैयार की है जो 6,000 से ज्यादा ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स सुझा सकती है और 21 लाख से अधिक फैशन कॉम्बिनेशन पर सलाह देने में सक्षम है।

भारत और दुनिया के चर्चित AI Influencers

कुछ समय पहले भारत की पहली लोकप्रिय AI Influencer Kyra को माना जाता है जो Nykaa, Puma, boAt, Realme और Amazon जैसे ब्रांड्स के साथ काम कर चुकी हैं। उन्हें Shark Tank India में भी दिखाया गया था और Instagram पर उनके 2.3 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं Naina Avtr को भारत की पहली AI सुपरस्टार कहा जाता है। उन्होंने Oppo और Kotak Mahindra Bank जैसे ब्रांड्स के लिए कैंपेन किए हैं। Radhika भारत की पहली मल्टीलिंगुअल AI Influencer हैं जो ट्रैवल कंटेंट के लिए जानी जाती हैं। वहीं दुनिया की बात करें तो Lil Miquela ने Prada, BMW और Samsung जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ काम किया है जबकि Lu do Magalu के Instagram पर 93 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

भारत बना AI Influencers का सबसे बड़ा बाजार

रिपोर्ट में सामने आया है कि AI Influencers के लिए भारत में 55% एंगेजमेंट रेट दर्ज किया गया है जो 23% के ग्लोबल औसत से दोगुने से भी ज्यादा है। वहीं दुनिया भर में करीब 500 AI Influencers सक्रिय हैं जिनमें से 200 प्रोफाइल भारत से हैं। सबसे खास बात यह है कि भारत के 90% AI Influencer अकाउंट्स 2023 के बाद बनाए गए हैं जिससे साफ है कि यह ट्रेंड आने वाले सालों में डिजिटल मार्केटिंग की तस्वीर बदल सकता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com