

Khan Sir Coaching Firing Case: पटना कोचिंग फायरिंग विवाद में खान सर लगातार मुश्किलों में घिरते जा रहे हैं। शनिवार को उनके कोर्ट में सरेंडर करने की भी सूचना आई, लेकिन वे नहीं पहुंचे। खान सर पर प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दोपहर 1:35 तक उनके कोर्ट में पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली और अब कोर्ट का समय भी समाप्त हो गया है।अब आज खान सर सरेंडर नहीं कर पाएंगे।
खान सर पर प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसको लेकर पुलिस पर सवाल उठने लगे। सवाल यह भी है कि एफआईआर के बाद से खान सर कहां गायब हो गए हैं। शनिवार को कोर्ट का समय समाप्त होने के बाद अब खान सर के पास अग्रिम जमानत लेने और अगले कार्य दिवस पर ही सरेंडर करने का विकल्प खुला है। इस बीच गिरफ्तारी नहीं हुई तो वे सोमवार को कोर्ट में गिरफ्तारी कर सकते हैं।
मीडिया से बातचीत के दौरान खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार ने बताया कि खान सर के खिलाफ बदले की भावना से FIR दर्ज कार्रवाई गई है। खान सर के वकील अरविंद कुमार मव्वार का कहना है, "उनके खिलाफ दर्ज FIR बदले की भावना से की गई कार्रवाई है, क्योंकि उनके स्टाफ ने 2 जून को डायरेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
गार्ड्स ने सुरक्षा के लिए हवा में गोली चलाई थी। इसमें कोई घायल नहीं हुआ था। लेकिन FIR में दिए गए बयान में उनका नाम शामिल कर दिया गया है। यह उन्हें फंसाने और बदनाम करने की कोशिश है। हम अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल करेंगे।
खान सर की गिरफ्तारी न होने पर ज्ञानबिंदु कोचिंग के शिक्षक वरुण ठाकुर ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। वरुण ने बताया कि पुलिस प्रशासन मामले में तत्परता नहीं दिखा रहा। उनका कहना है कि रौशन सर की गिरफ्तारी तुरंत हो गई, लेकिन खान सर की गिरफ्तारी अभी भी नहीं हुई। अगर पुलिस प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करेगा तो हम सड़कों पर उतरेंगे।