Thank You CJI सूर्यकांत... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दिपके ने जताया आभार, बताई बड़ी वजह

Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद दिल्ली में जंतर-मंतर पर जश्न मनाया गया। अभिजीत दिपके ने CJI सूर्यकांत को युवाओं को कॉकरोच कहने के लिए धन्यवाद दिया है।
Thank you, CJI Surya Kant... Abhijit Dipke expresses gratitude over Dharmendra Pradhan's resignation and reveals the major reason.
अभिजीत दिपके और सीजेआई सूर्यकांत (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Abhijeet Dipke Thanks CJI Suryakant: नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल है। वहां मौजूद प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राएं नाच-गा रहे हैं। इस दौरान कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सीजेआई सूर्यकांत को धन्यवाद दिया है।

दिपके ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे मुख्य कारण सीजेआई को बताया है। दिपके ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि लोग कहते थे कि इस सरकार में इस्तीफा नहीं होता, लेकिन इस्तीफा हुआ। आगे उन्होंने कहा कि झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए।

सीजेआई को दिया धन्यवाद

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे पर अभिजीत दिपके ने सीजेआई को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं मुख्य न्यायाधीश कांत को हमें कॉकरोच कहने के लिए धन्यवाद देता हूं। दिपके ने कहा कि अगर आपने हमें कॉकरोच न कहा होता, तो प्रधान इस्तीफा नहीं देते। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट की थी। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि वह पिछले 10 दिनों के घटनाक्रम में देखकर मेरा मन दुखी है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का विषय नहीं है। भारत की युवा शक्ति ही इस देश की असली ताकत है। देश की युवा शक्ति को कुचक्र में फंसने नहीं देंगे। यही मेरा संकल्प है

प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार

धर्मेंद्र प्रधान ने अपने इस्तीफे में लिखा कि मेरे युवा साथियों, मैं पिछले 4 दशकों से अधिक समय से छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहा हूं। मेरा सदैव यह विश्वास रहा है कि एक सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला होती है। मैं देश के युवाओं की आकांक्षाओं, भावनाओं और उनकी न्यायोचित अपेक्षाओं का गहरा सम्मान करता हूं।

प्रधान ने लिखा कि भारत की युवा पीढ़ी के सपनों को साकार करना हम सभी के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन का नैतिक संकल्प रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में राष्ट्र की सेवा करने का जो अवसर मुझे प्राप्त हुआ उसके लिए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं।

अगले वर्ष से सीबीटी मोड में होगी परीक्षा

आगे धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा कि 3 मई, 2026 को हुई NEET-UG की परीक्षा में सामने आई अनियमितता पाई गई। भारत सरकार ने इसको तुरंत संज्ञान में लेते हुए जांच सीबीआई को सौंपी और परीक्षा को रद्द किया एवं पुनः परीक्षा की तिथि घोषित की गई। इसके साथ ही अगले वर्ष से इस परीक्षा को सीबीटी (Computer-based-test) मोड में करने का निर्णय लिया गया।

धर्मेंद्र प्रधान ने ली जिम्मेदारी

पहले ही दिन से, इसपर मैंने जिम्मेदारी ली और इस परिस्थिति से कभी मुंह नहीं मोड़ा। मेरा यह संकल्प था कि हम किसी भी मेधावी छात्र की संभावना परीक्षा माफिया के कारण खराब नहीं होने देंगे, किसी भी छात्र के साथ अन्याय नहीं होने देंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com