

Daily Horoscope 26 July 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रविवार का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सूर्य नारायण भगवान को अर्घ्य देने की विशेष मान्यता है। ये रविवार कई राशियों के लिए शुभ परिणाम तो वही दूसरी ओर कई राशियों के लिए अशुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
रविवार का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक लाभ, पारिवारिक खुशियां और नए अवसर लेकर आने वाला है। ऐसी भी कई राशियां है जिन्हें इस दिन नौकरी, व्यापार और सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने वाली है। इसके अलावा बाकी राशियों को खर्च, स्वास्थ्य और अहम फैसले लेने में सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं आज जन्मे बच्चों का भविष्य, सभी 12 राशियों का राशिफल और आज का व्यापारिक संकेत।
आज जन्म लेने वाले बच्चे सुंदर, स्वस्थ और आकर्षक व्यक्तित्व के होंगे। बचपन में स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है, लेकिन आगे चलकर वे स्वस्थ जीवन व्यतीत करेंगे। उनका स्वभाव मधुर, कोमल और चंचल होगा। वे अपनी स्वतंत्र सोच के मालिक होंगे, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे तथा भविष्य में वाहन और सुख-सुविधाओं के शौकीन बनेंगे।
परेशानियों को नजरअंदाज करने के बजाय उनका समय रहते समाधान करें। पारिवारिक मामलों को समझदारी और धैर्य से सुलझाना बेहतर रहेगा। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं और घर का वातावरण सुखद बना रहेगा।
दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। अचानक किसी यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा, जो लाभदायक रहेगा। घर में अतिथि आगमन से खुशी का माहौल रहेगा।
व्यापार से जुड़े निर्णय सोच-समझकर लें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। खर्च आय से अधिक हो सकता है, लेकिन मित्रों का सहयोग लाभ दिलाएगा। आर्थिक लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं।
संतान से जुड़े मामलों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। सुख-संपन्नता में वृद्धि होगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में मन लगेगा। सामाजिक कार्यों में सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
शिक्षा और ज्ञानवर्धक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धैर्य और शांत स्वभाव से काम करने पर सफलता मिलेगी। अधिकारियों के सहयोग से पुराने विवाद समाप्त हो सकते हैं। किसी जरूरी कार्य के लिए अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है।
आजीविका में लाभ बढ़ाने के लिए नए प्रयास सफल रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। अचानक धन लाभ मिलने के संकेत हैं। किसी प्रभावशाली व्यक्ति के सहयोग से मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है।
अपनी बुद्धिमानी और समझदारी से किसी बड़ी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे। अच्छे कार्यों में मन लगेगा। खानपान में अनियमितता से बचें। अधिक मेहनत के कारण थकान महसूस हो सकती है। घर में अतिथि आने की संभावना है।
रुके हुए कार्यों की बाधाएं दूर होंगी। धार्मिक कार्यों में भाग लेने से मानसिक शांति मिलेगी। लेन-देन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और दिन उत्साह से भरा रहेगा। संयम बनाए रखना लाभदायक रहेगा।
अपने लक्ष्य पर पूरा ध्यान केंद्रित रखें। जीवन में चल रही अनियमितताएं दूर होंगी। किसी उत्सव या सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। भूमि, भवन या संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं।
दूसरों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अपने विवेक से लें। भाग्य का साथ मिलेगा और कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
नए संबंध भविष्य में लाभदायक सिद्ध होंगे। व्यापार में सहयोग मिलेगा, हालांकि नौकरी में व्यस्तता अधिक रहेगी। मित्रों और परिवार के सहयोग से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान निकल सकता है।
घर में मांगलिक कार्यों की चर्चा हो सकती है। आमदनी के अनुसार खर्च करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी। मानसिक तनाव से बचने के लिए सकारात्मक सोच बनाए रखें।
आज आषाढ़ शुक्ल द्वादशी और ज्येष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से रूई, कपास, चांदी, कपूर, चावल और धान के भाव में तेज़ी के संकेत हैं। वहीं चांदी, सोना और वायदा बाजार में लगभग 20 से 40 रुपये तक की मजबूती देखने को मिल सकती है। आज का भाग्यांक 3188 शुभ माना गया है।