- Hindi News »
- World »
- 217 Executions Saudi Arabia Vision 2030 Drug Crackdown This Year Breaking Own Record
Saudi Arabia ने बनाया नया रिकॉर्ड, 217 लोगों को दी फांसी, 121 विदेशी नागरिक
Saudi Arabia News: सऊदी अरब में 'वॉर ऑन ड्रग्स' के तहत 2025 में 217 लोगों को फांसी दी गई, जिनमें 121 विदेशी थे। मानवाधिकार संगठनों ने इसे अमानवीय करार देते हुए आलोचना की है।
- Written By: अक्षय साहू

सांकेतिक तस्वीर
Saudi Arabia War on Drugs: सऊदी अरब सरकार अपने विजन 2030 के तहत लगातार देश में बदलाव कर रहा है। इसमें महिलाओं को गाड़ी चलाने की आजादी से लेकर, शराब पर पंबंदी को खत्म करने जैसे फैसले शामिल है। लेकिन दूसरी तरफ वॉर ऑन ड्रग्स के नाम पर एक साल में 217 लोगों को मौत की सजा देकर पिछले साल का अपना ही रिकार्ड तोड़ दिया है। मानवाधिकारों संगठनों ने इसी आलोचना की है।
सऊदी अरब में ‘वॉर ऑन ड्रग्स’ अभियान की शुरुआत 2023 में हुई थी। जांच और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब बड़ी संख्या में दोषियों को फांसी दी जा रही है। जहां 2022 में ड्रग्स से जुड़े मामलों में केवल 19 लोगों को फांसी दी गई थी, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर 144 तक पहुंच गई है।
सजा पाने वालों में 121 विदेशी नागरिक
साल की शुरुआत अब तक सऊदी में 217 लोगों को फांसी की सजा दी जा चुकी है। इसमें 121 विदेशी नागरिक थे। जो सऊदी अरब में प्रवासी कामगार के रूप में रह रहे थे। मानवाधिकार संगठनों का आरोप है कि इन विदेशी नागरिकों को पर्याप्त कानूनी सहायता नहीं मिलती, जिससे वे कठोर सजाओं का शिकार हो जाते हैं। एमनेस्टी इंटरनेशनल और Reprieve जैसे संगठनों ने इस चलन को “चौंकाने वाला और अमानवीय” बताया है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पागलों सुधर जाओ…मंगलवार को एनर्जी प्लांट और ब्रिज डे’, ट्रंप ने ईरान को दी नरक जैसी सजा की धमकी
अमेरिका-ईरान के बीच आसमानी जंग! ट्रंप ने थपथपाई अपनी पीठ, तो ईरान ने हेलीकॉप्टर मार गिराने का किया दावा
फ्रांस ने छोड़ा साथ…यूरोप ने भी बनाई दूरी, जानें क्यों होमुर्ज से लेकर तेहरान तक अकेले पड़े डोनाल्ड ट्रंप
इस पागल को रोको…वरना, पूर्व IAEA चीफ अल-बरदेई ने UN से की बड़ी अपील, ट्रंप को लेकर कही ये बात
हालांकि सऊदी सरकार का दावा है कि यह अभियान ड्रग माफियाओं के खिलाफ कड़ा संदेश है, लेकिन अब तक कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं जो दिखाएं कि मौत की सजा से अपराधों में कमी आई है। विशेषज्ञों का मानना है कि “डर का माहौल बनाना अपराध रोकने की गारंटी नहीं होता। मौत की सजा समाधान नहीं, बल्कि विफल नीति का संकेत है।”
ये भी पढ़ें: इजराइल का पसीजा दिल, गाजा में पहली बार पहुंचाई मदद, जहाज से गिराया रेडीमेड फूड
ट्रंप ने की थी सलमान की तारीफ
सऊदी अरब एक ओर जहां विजन 2030 के तहत खुद को एक आधुनिक और खुला समाज बनाने की दिशा में प्रयासरत है। खेल, पर्यटन और तकनीक जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा दे रहा है। वहीं दूसरी ओर वहां बढ़ती फांसियों ने उसकी वैश्विक छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि सऊदी अरब में हो रही इन फांसियों पर अमेरिकी प्रशासन ने चुप्पी साध रखी है। हाल ही में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सऊदी दौरे के दौरान उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की खुलकर सराहना की थी।
217 executions saudi arabia vision 2030 drug crackdown this year breaking own record
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














