प्रेमानंद महाराज की शरण में फिर पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, तुलसी की माला पहने दिखीं अभिनेत्री- VIDEO

Virat Kohli-Anushka Sharma: भारतीय क्रिकेट विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा वृंदावन पहुंचें, जहां उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में हाजिरी लगाई।

Virat Kohli Anushka Sharma Vrindavan Visit: भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा एक बार फिर अपनी आध्यात्मिक यात्रा के चलते चर्चा में हैं। यह लोकप्रिय कपल सोमवार, 16 फरवरी को वृंदावन पहुंचा, जहां उन्होंने मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम में हाजिरी लगाई। करीब एक घंटे तक चले इस कार्यक्रम के दौरान विराट और अनुष्का ने अन्य भक्तों के साथ बैठकर सत्संग सुना और महाराज जी का आशीर्वाद लिया। इस दौरे को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था, यहाँ तक कि उनके होटल का कमरा भी किसी दूसरे नाम से बुक किया गया था। आश्रम में दोनों की सादगी ने एक बार फिर फैंस का दिल जीत लिया है। अनुष्का शर्मा के गले में तुलसी की माला और उनके साधारण पहनावे की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। बता दें कि 2023 के बाद से यह इस कपल की प्रेमानंद महाराज से पांचवीं मुलाकात है। इससे पहले वे अपने बच्चों वामिका और अकाय के साथ भी यहाँ आ चुके हैं। विराट और अनुष्का का यह झुकाव उनकी गहरी धार्मिक आस्था और साधारण जीवनशैली को दर्शाता है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com