जालना मनपा में व्यापारी प्रतिनिधि की मांग, सतीश पंच के नाम की जोरदार सिफारिश; रावसाहेब दानवे से कैट का निवेदन

Jalna Municipal Corporation: जालना मनपा में व्यापारी प्रतिनिधि शामिल करने की मांग को लेकर कैट ने रावसाहेब दानवे को निवेदन सौंपा है। सतीश पंच को स्वीकृत सदस्य बनाने की अपील की गई।
Demand for a trader representative in Jalna Municipal Corporation, Satish Panch's name strongly recommended; CAT appeals to Raosaheb Danve
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Jalna Business Representation: जालना शहर के विकास में व्यापारी वर्ग के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित करते हुए कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मराठवाड़ा अध्यक्ष हस्तीमल बंब ने नवनिवांचित जालना मनपा में एक सशक्त व्यापारी प्रतिनिधि को शामिल करने की मांग की है।

उन्होंने जालना व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष एवं कैट के राज्य उपाध्यक्ष सतीश पंच को महानगरपालिका में स्वीकृत सदस्य नियुक्त करने की जोरदार अपील की है।

इस संबंध में हस्तीमल बंब ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री रावसाहेब दानवे पाटील से मुलाकात कर उन्हें लिखित निवेदन सौंपा।

बंब ने कहा कि जालना को व्यापारियों और उद्यमियों का शहर माना जाता है, ऐसे में नगर प्रशासन में व्यापारिक हितों की प्रभावी पैरवी के लिए अनुभवी और प्रतिबद्ध व्यापारी प्रतिनिधि की उपस्थिति आवश्यक है।

हस्तीमल बंब ने बताया कि वर्षों से मांग के बावजूद अब तक व्यापारियों के लिए अलग निर्वाचन क्षेत्र की व्यवस्था नहीं हो सकी है। ऐसी स्थिति में कम से कम महानगरपालिका में व्यापारियों का आधिकारिक प्रतिनिधि होना समय की आवश्यकता बन गई है।

सतीश पंच ने विभिन्न व्यापारिक और सामाजिक संगठनों में कार्य करते हुए व्यापक अनुभव प्राप्त किया है। उनकी नियुक्ति से कर प्रणाली, बाजारों की बुनियादी सुविधाएं, लाइसेंस प्रक्रिया और यातायात जैसी व्यापारियों की लंबित समस्याओं को प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकेगा।

पाटी से जुड़ाव व राष्ट्रीय स्तर का समर्थन

व्यापारी वर्ग का भाजपा के साथ लंबे समय से विश्वासपूर्ण संबंध रहा है। मुंबई में आयोजित कैट की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने भी रावसाहेब दानवे से चर्चा कर व्यापारियों को राजनीति और निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व दिए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

हस्तीमल बंब ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के संकेतों और व्यापारी समुदाय की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यदि सतीश पंच जैसे अनुभवी व्यक्ति को महानगरपालिका में स्थान दिया जाता है, तो इससे जालना के व्यापारिक और औद्योगिक विकास को नई दिशा मिलेगी। शहर के व्यापारी वर्ग से इस मांग को व्यापक समर्थन मिल रहा है और नियुक्ति होने पर व्यापारिक माहौल सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com