खाकी हुई शर्मसार! ट्रेन के AC कोच से तकिया-चादर चुराते पकड़ा गया UP पुलिस का सिपाही, देखें यह VIDEO

UP Police: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही ट्रेन के एसी कोच (B1) से रेलवे की बेडशीट और तकिया चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

UP Police Constable Caught Stealing Train Bedroll: भारतीय रेलवे की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए तैनात वर्दीधारी ही जब चोरी करने लगें, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस का एक सिपाही ट्रेन के एसी कोच (B1) से रेलवे की बेडशीट और तकिया चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह घटना फतेहपुर स्टेशन के पास एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04130 की बताई जा रही है। जब सहयात्रियों ने सिपाही को संदिग्ध बैग के साथ देखा और टोका, तो जांच में उसके बैग से रेलवे का बेडरोल सामान बरामद हुआ। पकड़े जाने पर सिपाही सबके सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा और माफी मांगने लगा कि उससे गलती हो गई है। ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचने पर यात्रियों ने उसे आरपीएफ (RPF) के हवाले कर दिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह कृत्य भारतीय रेल अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। वर्दी की गरिमा को तार-तार करने वाली इस घटना ने पुलिस प्रशासन की छवि को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com