-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Invited By Xi Jinping Big Meeting In China Soon
डोनाल्ड ट्रंप को शी जिनपिंग ने दिया न्योता, चीन में जल्द हो सकती है बड़ी मुलाकात
- Written By: अमन उपाध्याय
America China Relation: डोनाल्ड ट्रंप को शी जिनपिंग से चीन आने का निमंत्रण मिला है। जिसको लेकर हलचल तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जल्द ही बीजिंग की यात्रा कर सकते हैं। इस यात्रा से अमेरिका-चीन...

डोनाल्ड ट्रंप को शी जिनपिंग ने दिया न्योता, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को खुलासा किया कि उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से चीन आने का निमंत्रण मिला है और वे निकट भविष्य में वहां की यात्रा कर सकते हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, “राष्ट्रपति शी ने मुझे चीन आने का न्योता भेजा है। संभवतः हम जल्द ही वहां जाएंगे।”
मीडिया सूत्रों के अनुसार, ट्रंप और शी जिनपिंग के सलाहकारों के बीच इस साल के अंत में संभावित बैठक को लेकर चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि यह यात्रा ट्रंप के प्रस्तावित एशिया दौरे के दौरान हो सकती है।
चीन के साथ कई मुद्दों पर होगी चर्चा
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह संकेत दिया कि वे चीन सहित कई अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने इस संभावित दौरे की कोई तय तारीख नहीं बताई। यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब ट्रंप ने हालिया हफ्तों में चीन पर अपने तेवर कुछ नरम किए हैं। उन्होंने अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ (शुल्क) युद्ध को फिलहाल विराम दे दिया है, जिससे वैश्विक व्यापार और सप्लाई चेन को थोड़ी राहत मिली है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर होगी तेल-गैस की किल्लत! इजरायल के इस फैसले से पूरी दुनिया में मचा हड़कंप, ईरान पर होने वाला है बड़ा हमला?
Explainer: तुर्की, सऊदी और पाकिस्तान ने बनाया इस्लामिक NATO, भारत ने अब चलाया ऑपरेशन सिंदूर तो क्या होगा?
भारत-बांग्लादेश सीमा पर तनाव बढ़ा, बांग्लादेशियों ने एक भारतीय को किया अगवा
Canada Wildfire: कनाडा में भीषण आग का कहर, 20 हजार से अधिक लोगों को रातोंरात घर छोड़ने का आदेश
अमेरिका सहित कई देशों के गणमान्य को न्योता
इधर, चीन की तरफ से भी आपसी संबंधों को बेहतर बनाने की पहल नजर आ रही है। हाल ही में चीन के वाणिज्य मंत्री वांग वेंताओ ने कहा कि उनका देश अमेरिका के साथ व्यापारिक रिश्तों को स्थिर और संतुलित बनाए रखने का इच्छुक है। यूरोप में हुई ताज़ा बातचीत के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि टैरिफ युद्ध जैसी स्थिति से बचा जा सकता है। इसके साथ ही, चीन ने 3 सितंबर को बीजिंग में आयोजित होने वाले द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर अमेरिका सहित कई अन्य देशों के गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया है।
यह भी पढे़ें:- बेन गुरियन से अशदोद तक… ड्रोन हमलों से कांपा इजरायल, हूतियों ने किया बड़ा दावा
बढ़ते तनाव को खत्म करने की दिश़ा में कदम
11 जुलाई को मलेशिया में अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो और चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बीच एक अहम उच्चस्तरीय बैठक हुई। इसे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। ट्रंप ने यह स्पष्ट किया है कि अमेरिका और चीन को 12 अगस्त तक व्यापारिक शुल्कों को लेकर एक स्थायी समाधान निकालना होगा, नहीं तो हालात दोबारा बिगड़ सकते हैं।
Donald trump invited by xi jinping big meeting in china soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
15 अगस्त के बाद नहीं टलेगी कार्रवाई… परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक की अमराठी कैब- ऑटो चालकों को सख्त चेतावनी
Aug 09, 2026 | 08:02 PMIncome Tax Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए आयकर विभाग में नौकरी, 7 पदों पर भर्ती
Aug 09, 2026 | 08:01 PMJPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, 10 अगस्त से CID करेगी पूछताछ; झारखंड छात्र आंदोलन तेज
Aug 09, 2026 | 07:59 PMMoney Follows Brother से छाए रवि किशन, बोले- जेन जी ने मुझे अपना मान लिया, दिल से शुक्रिया
Aug 09, 2026 | 07:59 PMटॉक्सिक में कियारा आडवाणी के इंटीमेट सीन पर मचा बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ऐसे किया पत्नी का खुलकर सपोर्ट
Aug 09, 2026 | 07:58 PMमध्य रेल ने कबाड़ बेचकर कमाए 202.55 करोड़ रुपये! जानें क्या है जीरो स्क्रैप मिशन
Aug 09, 2026 | 07:49 PMबेंगलुरु के फुटपाथ पर खंभे, दुकानें और बाइक… पैदल चलने वाला जाए तो जाए कहां? वायरल वीडियो ने उठाए बड़े सवाल
Aug 09, 2026 | 07:46 PMवीडियो गैलरी

पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM














